img-fluid

स्वरा भास्कर बोलीं- मैंने ज्यादा बोलने की कीमत चुकाई है..लोग मुझे काफी कॉन्ट्रोवर्शियल समझते हैं

October 29, 2025

मुंबई। स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) ने प्रेग्नेंसी (Pregnancy) के दौरान से फिल्मों से ब्रेक लिया हुआ है। लंबे ब्रेक के बाद उन्होंने पति पत्नी और पंगा शो से काम पर वापसी की। शो में उनकी और फाहद अहमद (Fahad Ahmed) की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है। अब स्वरा ने हाल ही में कहा कि उनकी ट्विटर पर काफी खराब रेपुटेशन है इसलिए वह रियल लाइफ में काफी विनम्र हैं।

स्वरा ने पति, पत्नी और पंगा शो को करते हुए कहा, ‘मुझे ओवरकम्पेनसेट करना पड़ता है। कन्सेप्ट काफी क्यूट था और पैसा भी अच्छा, लेकिन सबसे ज्यादा जरूरी इसे मैं बतौर मां मैनेज कर सकती हूं।’
क्वालिटी फिल्म के ऑफर्स कम मिलने पर बोलीं



  • स्वरा से पूछा गया कि क्या उन्हें क्वालिटी फिल्म ऑफर्स कम आ रहे हैं तो उन्होंने कहा, ‘एक्टर्स सिर्फ उसी से चुन सकते हैं जो उन्हें ऑफर मिलेंगे। आउटसाइडर्स जिनके बड़े कनेक्शन नहीं हैं, कभी-कभी ऑफर्स अच्छे नहीं होते हैं। लेकिन मैंने हमेशा काम को चुना है।’
    कॉन्फिडेंट महिलाओं के साथ लोग होते अनकम्फर्टेबल

    स्वरा ने आगे कहा, ‘लोग उन महिलाओं के साथ काफी अनकम्फर्टेबल होते हैं जो काफी कॉन्फिडेंट होते हैं। ज्यादा बोलने की मैंने कीमत चुकाई है। कुछ लोग मुझे काफी कॉन्ट्रोवर्शियल समझते हैं अपने प्रोजेक्ट्स के लिए। लेकिन मुझे कोई अफसोस नहीं। जो भी स्टैंड मैंने लिया है वो मेरे प्रिसिंपल्स से लिया है।’
    दूसरे धर्म में शादी को लेकर बोलीं स्वरा

    फाहद अहमद के साथ इंटरफेथ वेडिंग पर स्वरा ने कहा, ‘फाहद के लिए काफी मुश्किल है क्योंकि मेरी पहले से अच्छी रेपुटेशन थी। पॉलिटिशयन्स के लिए आसान नहीं है ऐसी पत्नी होना जो काफी नॉइजी हो या अटेंशन अट्रैक्ट करती हैं। स्वरा ने आगे अपने ससुराल वालों की तारीफ करते हुए कहा, मेरा एक्सपीरियंस काफी अलग था। फाहद के परिवार वाले काफी अंडरस्टैन्डिंग और अच्छे हैं। मैं तो शुक्रगुजार हूं।’

    Share:

  • पाकिस्तान कर रहा बांग्लादेश से नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश, यूनुस सरकार के लिए खोला कराची पोर्ट

    Wed Oct 29 , 2025
    नई दिल्‍ली । बांग्लादेश और भारत (Bangladesh and India) के रिश्तों में आई तल्खी के बाद अब पाकिस्तान (Pakistan) अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। शेख हसीना (Sheikh Hasina) की सरकार के पतन के बाद से ही पाकिस्तान बांग्लादेश के साथ नजदीकियां बढ़ा रहा है और यूनुस सरकार (Yunus Government) को नए-नए ऑफर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved