img-fluid

फिर से धमाल मचा रहा है Swati Mishra का नया राम गीत

April 10, 2024

मुंबई (Mumbai)। छपरा भिखारी ठाकुर की धरती रही है. भिखारी ठाकुर अपने लोकगीत और नाटक से समाज में हो रही कुरीतियों पर चोट करते थे. अब छपरा की बेटी स्वाति मिश्रा (Swati Mishra) अपने भजन से देश दुनिया में नाम कर रही है. राम आयेंगे तो अंगना सजाऊंगी गाने से वह देश में चर्चित हुईं थीं.

सोशल मीडिया पर रातों-रात राम गीत से वायरल हुई स्वाति मिश्रा (Swati Mishra) की भक्ति गीत लोग खूब पसंद कर रहे हैं. “राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी” गीत काफी वायरल हुआ था.



  • स्वाती मिश्रा का फिर एक राम गीत आ गया है. जो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है. लोग खूब पसंद कर रहे हैं. इस बार स्वाति मिश्रा का राम भजन “फिर से अयोध्या आए मेरे राम” सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है.

    स्वाति मिश्रा जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत माला गांव की रहने वाली हैं. जो इन दिनों अपने भक्ति गाने से सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है. हाल ही में उनके 2 एल्बम सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे है.

    स्वाति मिश्रा का एक और एल्बम आया है. जो खासकर युवा युवतियों को खूब पसंद आ रहा है. “बन के तू मन के सांवरिया पिया तू दिल में जगहा बनवल हों” गाने उनकी मधुर आवाज खूब भा रही है. भोजपुरी गीत का पहला लाइन ही सुनकर सुकून मिल रहा है. सोशल मीडिया पर यह गाना तेजी से वायरल हो रहा है. हाल ही में रिलीज भोजपुरी और राम गीत सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है.

    Share:

  • MP: मोदी की फोटो वाली टी-शर्ट बांटना पड़ा महंगा, हर्रई पुलिस ने तीन लोगों पर दर्ज किया मामला

    Wed Apr 10 , 2024
    छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में लोकसभा चुनावों (Loksabha Election) की सरगर्मी जारी है। इस दौरान आचार संहिता उल्लंघन (code of conduct violation) के मामले भी सामने आ रहे हैं। ताजा मामला छिंदवाड़ा (Chhindwara) का है। हर्रई (Harrai) बस स्टैंड पर मोदी (Modi) की फोटो छपी टी-शर्ट (T-shirts) बांटने के मामले में कार्रवाई की गई […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved