
बासेल। चिराग शेट्टी (Chirag Shetty) और सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी (Satwiksairaj Rainkireddi) की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने स्विस ओपन (Swiss Open) के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारतीय जोड़ी ने टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में मलेशिया के ओंग यू सिन और टियो ई यी की जोड़ी को 12-21, 21-19, 21-12 से हराया।
सात्विकसाईराज और चिराग पहला गेम काफी बड़े अंतर से हार गए लेकिन बाकी के दो गेम जीतकर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। भारतीय जोड़ी सेमीफाइनल में किम एस्टरप और एंडर्स स्कारूप रासुमेसेम की जोड़ी का सामना करेगी। इससे पहले शुक्रवार को बी साई प्रणीत ली जी जिया के खिलाफ 14-21, 17-21 से हारने के बाद स्विस ओपन से बाहर हो गए थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved