
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उनके डॉक्टर ने कहा है कि मंगलवार को वाल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर में हुए हेल्थ चेकअप के बाद ट्रंप पूरी तरह स्वस्थ हैं। डॉक्टर के मुताबिक, उनकी सेहत बहुत अच्छी है और वह राष्ट्रपति के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभाने के लिए पूरी तरह फिट हैं। हालांकि अभी भी उनके पैर के निचले हिस्से में हल्की सूजन और हाथ में मामूली चोट के निशान हैं।
डॉ. शॉन बारबेला की ओर से शुक्रवार देर रात एक रिपोर्ट जारी की गई। इसमें कहा गया है कि ट्रंप ने सीटी स्कैन और अन्य हृदय संबंधी इमेजिंग के साथ कैंसर स्क्रीनिंग और अन्य निवारक आकलन भी करवाए। यह पूरी प्रक्रिया 22 विशेषज्ञों की निगरानी में हुआ। बारबेला के रिपोर्ट में बताया गया है कि ट्रंप के पैर के निचले हिस्से में हल्की सूजन, जिसमें पिछले साल की तुलना में सुधार हुआ है। वहीं, हाथों पर लगातार चोट के निशान का जिक्र किया गया है, जिसे सामान्य बताया गया है।
राष्ट्रपति ट्रंप का मंगलवार को वाल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर का दौरा किया। यह उनका 13 महीनों में तीसरा दौरा था। इस दौरान उनके स्वस्थ पर बारीकी से नजर रखी गई। जून में राष्ट्रपति ट्रंप 80 वर्ष के हो जाएगे। वह अक्सर खुद को पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन की तुलना में अधिक ऊर्जावान और फिट बताते हैं। जिन्होंने साल 82 वर्ष की आयु में राष्ट्रपति का पद छोड़ दिया था।
79 वर्षीय ट्रंप ने मंगलवार को यात्रा के बाद कहा कि सब कुछ बिल्कुल सही रहा। राष्ट्रपति का वजन 238 पाउंड (108 किलोग्राम) था, जो अप्रैल 2025 में हुई मेडिकल जांच से 14 पाउंड (6 किलोग्राम) अधिक था। उनके डॉक्टरों ने उन्हें आहार, शारीरिक गतिविधि और वजन घटाने का सलाह दिया। हालांकि, डॉक्टरों का कहना है कि उनकी मानसिक और शारीरिक क्षमता बेहतरीन है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved