img-fluid

राम नवमी पर बोले टी. राजा सिंह-‘भारत हिंदू राष्ट्र क्यों नहीं बन सकता?’

March 29, 2026

हैदराबाद। तेलंगाना के गोशामहल से विधायक टी. राजा सिंह (T. Raja Singh) ने राम नवमी की शोभायात्रा के दौरान ‘वंदे मातरम’ (‘Vande Mataram’) और ‘भारत माता की जय’ (Long live Mother India) के नारे का विरोध करने वालों पर निशाना साधा। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने में क्या दिक्कत है।

राम नवमी कार्यक्रम में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग भारत को अपना देश मानते हैं, उन्हें ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ जैसे नारों का विरोध नहीं करना चाहिए। उन्होंने यह भी पूछा कि इन नारों को लगाने या गीत गाने से किसी का धर्म कैसे खतरे में पड़ सकता है।

हिंदू राष्ट्र की मांग पर बोलते हुए विधायक ने हिंदुओं से जातिगत मतभेद भुलाकर एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब दुनिया में कई इस्लामी देश हैं, तो भारत को हिंदू राष्ट्र क्यों नहीं बनाया जा सकता। साथ ही उन्होंने अलग-अलग राज्यों की पुलिस द्वारा संदिग्ध आतंकवादियों की गिरफ्तारी की सराहना भी की।



  • इस दौरान टी. राजा सिंह ने हाल ही में रिलीज फिल्म धुरंधर 2 की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि पहले फिल्में भारत को कमजोर दिखाती थीं, जबकि अब ऐसी फिल्में बन रही हैं जो लोगों को जागरूक कर रही हैं।

    उन्होंने अपने संबोधन में यह भी कहा कि अगर कोई देश या धर्म को गलत नजर से देखेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। कार्यक्रम में दिए गए उनके बयान के बाद एक बार फिर हिंदू राष्ट्र को लेकर राजनीतिक बहस तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

    Share:

  • इराक : कुर्दिस्तानी राष्ट्रपति के घर पर हमला, PM अल-सुदानी ने हमले की कड़ी निंदा की; दी सख्त चेतावनी

    Sun Mar 29 , 2026
    बगदाद. इराक (Iraq) के दुहोक प्रांत में कुर्दिस्तान क्षेत्र (Kurdistan Region) के राष्ट्रपति (President) नेचिरवान बरजानी (Nechirvan Barzani) के निवास पर हुए हमले ने पूरे देश में चिंता की लहर फैला दी है। यह घटना पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच सामने आई। इस हमले की जानकारी इराक के प्रधानमंत्री (PM)  मोहम्मद शिया अल-सुदानी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved