
भारत और पाकिस्तान (India and Pakistan) के बीच टी20 वर्ल्डकप में आज होने जा रही भिडंत पर दुनिया की नजरे हैं। भले ही विराट कोहली (Virat Kohli) और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम इस मुकाबले को आम मैच बताते हों, लेकिन पाकिस्तान और भारत के लिए यह एक खास मुकाबला है।
इस महामुकाबले का क्रेज ऐसा है कि दोनों देशों के नागरिक दो-तीन दिन पहले से ही अपनी-अपनी टीमों को जिताने के लिए दुआ और प्रार्थना करने लग गए हैं। इस बीच योग गुरू बाबा रामदेव का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने टी20 मुकाबले पर कहा है कि यह मैच राष्ट्रधर्म के विरुद्ध होने जा रहा है।
छठी बार भिडेंगी दोनों टीमें
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच पांच बार भिडंत हो चुकी है। रविवार को होने जा रहा मैच दोनों टीमों के बीच यह छठा मुकाबला होगा। इस मैच को लेकर दोनों टीमें उत्साहित हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved