img-fluid

टी20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर-8 में भारत की अग्निपरीक्षा, 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका से पहला मुकाबला

February 19, 2026

नई दिल्ली । आईसीसी मेन्स ICC Men’s T20 World Cup 2026 के ग्रुप स्टेज के 35 मुकाबलों के बाद ही सुपर-8 की तस्वीर (Super-8 photo)पूरी तरह साफ हो गई है। पाकिस्तान (Pakistan)आखिरी टीम रही जिसने अगले दौर में जगह बनाई, जबकि उससे पहले भारत, श्रीलंका (Sri Lanka)जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका (South Africa)और न्यूजीलैंड(New Zealand) ने क्वालीफाई कर लिया था। अब ये आठों टीमें दो ग्रुप में बंटकर खिताबी जंग के अगले चरण में उतरेंगी, जहां हर मुकाबला सेमीफाइनल की राह तय करेगा। सुपर-8 का आगाज 21 फरवरी से होगा और 1 मार्च तक लीग चरण के मैच खेले जाएंगे। इसके बाद 4 और 5 मार्च को सेमीफाइनल और 8 मार्च को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

सुपर-8 का पहला मैच 21 फरवरी, शनिवार को न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इसके अगले दिन 22 फरवरी को दो बड़े मुकाबले होंगे। दोपहर 3 बजे श्रीलंका और इंग्लैंड कैंडी में आमने-सामने होंगे, जबकि शाम 7 बजे अहमदाबाद में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच हाई-वोल्टेज टक्कर होगी। यही मुकाबला टीम इंडिया के सुपर-8 अभियान की शुरुआत भी होगा, जिस पर पूरे देश की निगाहें टिकी रहेंगी।

23 फरवरी को मुंबई में वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे भिड़ेंगे। 24 फरवरी को इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच कैंडी में मुकाबला खेला जाएगा। 25 फरवरी को श्रीलंका और न्यूजीलैंड कोलंबो में आमने-सामने होंगे। 26 फरवरी को दो मैच निर्धारित हैं—दोपहर 3 बजे अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज और शाम 7 बजे चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे। 27 फरवरी को प्रेमदासा में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टक्कर होगी, जबकि 28 फरवरी को श्रीलंका और पाकिस्तान कैंडी में भिड़ेंगे। सुपर-8 चरण के आखिरी दिन 1 मार्च को दो मुकाबले होंगे—दोपहर 3 बजे दिल्ली में साउथ अफ्रीका बनाम जिम्बाब्वे और शाम 7 बजे कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज।

अगर टीम इंडिया के कार्यक्रम पर नजर डालें तो 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका से मुकाबले के बाद 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ चेन्नई में और 1 मार्च को वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता में उसकी भिड़ंत होगी। तीनों मैच अलग-अलग परिस्थितियों में खेले जाएंगे, जो भारत की रणनीति और संतुलन की असली परीक्षा लेंगे। बल्लेबाजी की गहराई और गेंदबाजी की विविधता भारत की सबसे बड़ी ताकत मानी जा रही है, लेकिन सुपर-8 में छोटी सी चूक भी भारी पड़ सकती है।


  • सुपर-8 में पहुंचने वाली सभी टीमों ने 2028 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले अगले टी20 वर्ल्ड कप के लिए स्वत: क्वालिफिकेशन भी हासिल कर लिया है। को-होस्ट होने के नाते ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड पहले ही क्वालिफाई कर चुके थे। इसके अलावा 9 मार्च तक आईसीसी टी20I रैंकिंग में शीर्ष तीन अतिरिक्त टीमों को भी 12 ऑटोमैटिक क्वालिफायर की सूची में शामिल किया जाएगा।

    अब नजरें 22 फरवरी पर टिकी हैं, जब भारत साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने सुपर-8 अभियान की शुरुआत करेगा। फैंस को उम्मीद है कि टीम इंडिया दमदार प्रदर्शन कर सेमीफाइनल की राह मजबूत करेगी और खिताब की ओर एक और कदम बढ़ाएगी।

    Share:

  • UP : योगी से मुलाकात के बाद दोनों डिप्टी CM से मिले संघ प्रमुख मोहन भागवत, सियासी तापमान बढ़ा

    Thu Feb 19 , 2026
    लखनऊ. लखनऊ (Lucknow) में मुख्यमंत्री (CM) योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) से मुलाकात के बाद राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्री (deputy CMs) केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक से मुलाकात की। इसे एक शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है। हालांकि, प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved