img-fluid

T20 World Cup 2026: पाकिस्‍तान का ये खिलाड़ी सबसे ज्यादा रन बनाने में नंबर-1, टॉप-5 में ईशान किशन-वरुण चक्रवर्ती

February 21, 2026

नई दिल्ली। T20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup) के ग्रुप स्टेज का समापन ऑस्ट्रेलिया और ओमान (Australia and Oman) के बीच खेले गए 40वें मुकाबले के साथ हो गया। कंगारुओं ने अंतिम मुकाबले में ओमान को 9 विकेट से हराया। सुपर-8 राउंड के लिए क्वालीफाई (Qualify) करने वाली सभी 8 टीमों के नाम पहले ही तय हो चुके हैं। सुपर-8 का मुकाबला 22 फरवरी से शुरू होगा। आइए देखें ग्रुप स्टेज में सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट।

साहिबजादा फरहान ने जमाया बोलबाला
पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ग्रुप स्टेज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। 4 मैचों में एक शतक और एक अर्धशतक की मदद से उन्होंने कुल 220 रन बनाए। फरहान के अलावा कोई भी बल्लेबाज 200 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका।

दूसरे स्थान पर श्रीलंका के पाथुम निसंका रहे, जिन्होंने 4 मैचों में 199 रन बनाए। निसंका की औसत 66.33 और स्ट्राइक रेट 156.69 रहा, और उन्होंने भी एक शतक व एक अर्धशतक लगाया।


  • ग्रुप स्टेज में टॉप-5 बल्लेबाजों में एकमात्र भारतीय खिलाड़ी ईशान किशन हैं। 4 मैचों में दो अर्धशतकों के साथ उन्होंने 176 रन बनाए और पाकिस्तान के खिलाफ शानदार 77 रनों की पारी खेलकर प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता।

    ग्रुप स्टेज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
    साहिबजादा फरहान – 220
    पाथुम निसंका – 199
    कुसल मेंडिस – 182
    एडन मारक्रम – 178
    ईशान किशन – 176

    शैडली वैन शाल्कविक ने दिखाया जलवा
    USA की टीम भले ही ग्रुप स्टेज में बाहर हो गई हो, लेकिन उनके गेंदबाज शैडली वैन शाल्कविक ने धमाल मचा दिया। 4 मैचों में उन्होंने कुल 13 विकेट लिए और ग्रुप स्टेज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। उन्होंने इस दौरान दो बार 4-विकेट हॉल भी लिया। भारत के वरुण चक्रवर्ती 9 विकेट लेकर दूसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा जिम्बाब्वे, स्कॉटलैंड और अफगानिस्तान के एक-एक गेंदबाज ने भी 9-9 विकेट लिए।

    ग्रुप स्टेज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज
    शैडली वैन शाल्कविक – 13
    वरुण चक्रवर्ती – 9
    ब्लेसिंग मुजरबानी – 9
    माइकल लीस्क – 9
    अजमतुल्लाह उमरजई – 9

    Share:

  • MP: ग्वालियर में भाई-बहन ने मां के शव के साथ गुजारे 5 दिन... बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना

    Sat Feb 21 , 2026
    ग्वालियर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में ग्वालियर (Gwalior) के कोतवाली थाना क्षेत्र (Kotwali Police Station Area) से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक भाई-बहन की जोड़ी ने अपनी मृत मां के शव के साथ करीब 4 से 5 दिन गुजार दिए। इस घटना का खुलासा तब हुआ, जब शव के सड़ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved