img-fluid

T20 World Cup: पाकिस्तान ने नामीबिया को 102 रनों से हराया, सुपर-8 में मारी एंट्री

February 18, 2026

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के 35वें मुकाबले में पाकिस्तान (Pakistan) ने नामीबिया (Namibia) को 102 रनों से हराकर सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली. कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 रन का बड़ा लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में नामीबिया की टीम सिर्फ 97 रन ही सिमट गई.

पाकिस्तान की ओर से उस्मान तारिक ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए. उनके अलावा, शादाब खान ने 3 विकेट झटके, जबकि मोहम्मद नवाज और सलमान मिर्जा को 1-1 विकेट मिला. इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 199 रन बनाए थे.


  • टीम के लिए साहिबजादा फरहान ने शानदार शतकीय पारी खेली. साहिबजादा ने 58 गेंदों पर 100 रन नाबाद बनाए. अपनी पारी में उन्होंने 11 चौके और 4 छक्के जड़े. उनके साथ शादाब खान भी नाबाद रहे और 22 गेंदों में 36 रन बनाए. इनके अलावा, कप्तान सलमान आगा 23 गेंदों पर 38 रन जोड़े, जबकि सैम अयूब ने 12 गेंदों पर 14 रन बनाए. वहीं, नामीबिया की ओर से जैक ब्रासेल ने दो विकेट चटकाए, जबकि कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने एक विकेट लिया.

    पाकिस्तान की प्लेइंग XI
    साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), ख्वाजा नफे, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक.

    नामीबिया की प्लेइंग XI
    लॉरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिनक, जान निकोल लोफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), अलेक्जेंडर वोल्शेंक, जे जे स्मिट, ज़ेन ग्रीन (विकेटकीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, जैक ब्रासेल.

    Share:

  • स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज के साथ बैठक में द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने

    Wed Feb 18 , 2026
    नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज के साथ (With Spanish President Pedro Sanchez) बैठक में द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की (Discussed bilateral issues in the Meeting) । दोनों ने व्यापार, अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य, डिजिटल टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और कई दूसरे जरूरी सेक्टर्स में सहयोग बढ़ाने के तरीकों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved