img-fluid

तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन, 2023 में मिला था पद्म विभूषण

December 15, 2024

नई दिल्ली। विश्व विख्यात तबला वादक (World-renowned tabla player) और पद्म विभूषण उस्ताद जाकिर हुसैन (Ustad Zakir Hussain) का निधन हो गया है। सैन फ्रांसिस्को में उनका इलाज चल रहा था। वहीं उन्होंने आखिरी सांस ली। उनका जन्म 9 मार्च 1951 को मुंबई में हुआ था। उस्ताद जाकिर हुसैन को 1988 में पद्म श्री, 2002 में पद्म भूषण और 2023 में पद्म विभूषण से नवाजा गया था।

73 साल के जाकिर हुसैन ने 3 साल की उम्र से ही तबला बजाने की प्रैक्टिस शुरू कर दी थी। 7 साल की उम्र में उन्होंने तबला बजाना शुरू कर दिया था। 11 साल की उम्र में जाकिर हुसैन अलग-अलग जगहों पर अपने हुनर का प्रदर्शन करने लगे थे।


जाकिर हुसैन भारत के पहले ऐसे तबला वादक हैं, जिन्हें अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ऑल-स्टार ग्लोबल कॉन्सर्ट में पार्टिसिपेट करने के लिए व्हाइट हाउस में इनवाइट किया था। जाकिर हुसैन ने न सिर्फ तबला वादक के तौर पर काम किया, बल्कि वो एक बेहतरीन एक्टर भी हैं, जिन्होंने 80 के दौर में आई कुछ फिल्मों में काम भी किया है।

Share:

  • सोमवार का राशिफल

    Mon Dec 16 , 2024
    युगाब्ध-5125, विक्रम संवत 2081, राष्ट्रीय शक संवत-1946 सूर्योदय 06.47, सूर्यास्त 05.25, ऋतु – शीत पौष कृष्ण पक्ष प्रतिपदा, सोमवार, 16 दिसम्बर 2024 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :- आज […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved