मनोरंजन

क्रिसमस पर फोटो के लिए तैमूर अली खान ने ऐसे उतार दिया मास्क

बीते कुछ दिनों में फोटोग्राफर्स को Not Allowed और ‘नो फोटो’ बोलकर तस्वीरें खींचने से मना करने वाले तैमूर अली खान क्रिसमस पार्टी के मौके पर अलग ही अंदाज में नजर आए। करीना और सैफ के बेटे 4 साल के नन्हे तैमूर अली खान फोटो के लिए मास्क उतारते दिखाई दिए।  मां करीना कपूर और पिता सैफ अली खान के साथ कपूर फैमिली के क्रिसमस लंच पर पहुंचे तैमूर अली खान ने वाइट कलर का कुर्ता पायजामा पहन रखा था। इसके अलावा सैफ अली खान भी बेटे की तरह ही सफेद और कुर्ता और पायजामा पहने हुए थे।

प्रेगनेंट करीना कपूर (Kareena kapoor) भी अलग ही लुक में नजर आ रही थीं। इस पार्टी में रणबीर कपूर भी अपनी गर्लफ्रेंड आलिया भट्टे के साथ पहुंचे। सैंटा क्लॉज वाली हैट लगाकर पहुंचीं आलिया भट्ट भी अलग ही अंदाज में दिखीं। पार्टी में करीना कपूर की बहन और अभिनेत्री करिश्मा कपूर भी अपने बच्चों कियान और समायरा के साथ पहुंचीं। इसके अलावा अरमान जैन अपनी पत्नी अनीसा मल्होत्रा के साथ दिखे। इससे पहले गुरुवार को करीना कपूर और सैफ अली खान ने अपने घर पर क्रिसमस पार्टी का आयोजन किया था।

इस पार्टी में भी करिश्मा कपूर, सोहा अली खान, कुणाल खेमू, इब्राहिम अली और नताशा पूनावाला नजर आए थे। सभी की डिनर करते हुए एक तस्वीर करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इसके कैप्शन में करीना कपूर ने फैन्स को मेरी क्रिसमस बोला था। इसके अलावा करीना कपूर ने एक और तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह सैफ अली खान के साथ नजर आ रही थीं। वहीं बेटे तैमूर अली खान कुछ खाते हुए दिख रहे थे। बता दें कि करीना कपूर अपने दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं। तैमूर के चौथे जन्मदिन के मौके पर करीना कपूर ने ऐलान किया था कि वह अपने प्रेगनेंसी के अनुभव को लेकर एक किताब भी लिखने वाली हैं।

Share:

Next Post

देश की सबसे युवा मेयर बनने का दर्ज होगा रिकॉर्ड, जानिए आर्य राजेंद्रन के बारे में...

Sat Dec 26 , 2020
नई दिल्ली। केरल में निकाय चुनाव के बाद राजधानी तिरुवनंतपुरम में एक रिकॉर्ड दर्ज होने वाला है। दरअसल माजरा यह है कि यहां चुनीं गई नई मेयर की उम्र 21 साल है। जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। 21 साल की आर्य राजेंद्रन जैसी ही मेयर पद का कार्यभार संभालेंगी वैसे ही वे देश […]