
भोपाल। भोपाल सहकारी दुग्ध संघ द्वारा सांची दूध के दाम बढ़ाकर लाखों उपभोक्ताओं पर थोपी गई महंगाई पर युवक कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। कांग्रेस नेता भूपेंद्र गुप्ता व विवेक त्रिपाठी ने कहा कि भोपाल दुग्ध संघ जबरन थोपे गए दाम वापस लें। बीते इन सात दिनों में उपभोक्ताओं वसूली गए अतिरिक्त रुपये लौटाए जाएं। ऐसा नहीं किया तो विरोध दर्ज कराएंगे। इसकी जवाबदारी भोपाल दुग्ध संघ की होगी। वहीं आम आदमी पार्टी की तरफ से भी उपभोक्ताओं पर थोपी गई महंगाई को गलत ठहराया है। इसे उपभोक्ताओं के साथ अन्याय बताकर आपत्ति दर्ज कराई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved