विदेश

शिक्षा का हक मांग रही छात्रों पर तालिबान लड़ाकों ने फायरिंग कर की मारपीट

काबुल। अफगानिस्तान में तालिबान (Taliban in Afghanistan) की वापसी के बाद एक बार फि क्रूर चेहरा सामने आने लगा है। यहां जो भी तालिबान की हुकूमत का विरोध कर रहा है उसे सीधे गोली मार दी जा रही है। यहां तक कि अब यहां महिलाओं को भी बख्‍शा जा रहा है। यही वजह है कि लोग अपनी जान बचाने के लिए देश छोड़ने को मजबूर हैं। वहीं तालिबान ने काबुल में शिक्षा का अधिकार मांग रही छात्रों और महिला अधिकारों के लिए प्रदर्शन कर रही महिलाओं को निशाना (targeting women) बनाया गया है। छात्रों और महिलाओं के प्रदर्शन से बौखलाए तालिबान (furious taliban) के लड़ाकों ने हवाई फायरिंग करते हुए इन प्रदर्शनकारियों को प्रदर्शन स्थल से पीछे धकेल दिया यहां तक छात्रों के साथ बंदूकों के बटों से मारपीट कर दी ।



हालांकि काबुल में यह पहला मौका नहीं है जब तालिबान ने अपना हक मांगने पर महिलाओं को इस तरह से डराया-धमकाया है। काबुल के पूर्वी हिस्से में एक स्कूल के सामने छह लड़कियों का समूह स्कूल में प्रवेश देने की मांग करते हुए प्रदर्शन कर रहा था। लड़कियों ने हाथों तख्तियां ले रखीं थीं, जिनपर लिखा था – हमारी कलम ने तोड़ी जाएं, हमारी किताबें न जलाई जाएं, हमारे स्कूल न बंद किए जाएं, लेकिन तालिबान को यह सब मंजूर नहीं है वे अपरना सरिया कानून चलाना चाहता है।
इस दौरान प्रदर्शन कर रही महिलाएं ‘हमारे कलम न तोड़ो’, ‘हमारी किताबें न जलाओ’, ‘हमारे स्कूल नहीं बंद करो’, जैसे बैनर लहरा रही थीं जिसे तालिबान के गार्ड्स ने छीन लिया। एक मीडिया रिपोर्ट अनुसार हाई स्कूल के बाहर छह महिलाओं के एक ग्रुप ने लड़कियों के स्कूल में पढ़ाई को लेकर प्रदर्शन कर रही थी।
गौारतलब है कि काबुल पर कब्जा करने के बाद तालिबान ने लड़कियों को स्कूल में आने से मना कर दिया था। तालिबान ने महिला प्रदर्शनकारियों को जबरन पीछे इसलिए धकेल दिया क्योंकि उन्होंने प्रदर्शन करना जारी रखा था। एक विदेशी पत्रकार से मारपीट भी की गई है, क्योंकि वह घटना की तस्वीर खींच रहा था।
तालिबान के सत्ता में आने के बाद से अफगानिस्तान में महिलाओं का बुरा हाल है। तालिबान ने काबुल में महिला अधिकारों के लिए प्रदर्शन कर रही महिलाओं को निशाना बनाया गया है। महिलाओं के प्रदर्शन से बौखलाए तालिबान के लड़ाकों ने हवाई फायरिंग करते हुए इन प्रदर्शनकारियों को प्रदर्शन स्थल से पीछे धकेल दिया। वहीं हेरात शहर में प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर गोली चला दी गई थी जिसमें 2 महिलाओं की मौत हो गई थी, लेकिन हालिया दिनों में प्रदर्शनों में कमी देखी गई है, क्योंकि प्रतिबंधित प्रदर्शन को लेकर गंभीर कानूनी कारवाई की चेतावनी दी गई है।

Share:

Next Post

Ecuador के जेल हिंसा में अब तक 116 लोगों की मौत, जेलों में इमरजेंसी की घोषणा

Fri Oct 1 , 2021
क्वीटो । इक्वाडोर (Ecuador ) के एक जेल (jail) में दो गुटों के बीच टकराव में कम से कम 116 लोगों के मारे जाने के बाद जेलों में आपात स्थिति की घोषणा कर दी गई है। देश के किसी भी जेल में खूनखराबे (bloodbath in jail) की अब तक की यह सबसे वीभत्स घटना है। […]