img-fluid

शतरंज खिलाड़ी वैशाली को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की तमिलनाडु सरकार ने

May 27, 2026


चेन्नई । तमिलनाडु सरकार (Tamil Nadu Government) ने शतरंज खिलाड़ी वैशाली को (To Chess player Vaishali) 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की (Provided financial assistance of Rs. 10 Lakh) ।


  • लोक निर्माण एवं खेल मंत्री आधव अर्जुन ने नेहरू इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में वैशाली को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए 10 लाख रुपए का चेक सौंपा। इस दौरान उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय और वैश्विक स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीतने के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान कर उनकी जरूरत के अनुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध करा रही है, ताकि वे बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

    उन्होंने बताया कि ‘चैंपियंस डेवलपमेंट स्कीम’ (सीडीएस) के तहत 20 वर्ष से कम आयु के राष्ट्रीय स्तर के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को चुना जाता है और उन्हें प्रतिवर्ष अधिकतम 4 लाख रुपए तक की सहायता दी जाती है। इस राशि का उपयोग खेल पोशाक, उपकरण खरीद, विदेश में प्रशिक्षण और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी के लिए किया जाता है। इसके अलावा ‘मेडल इंसेंटिव फॉर इंटरनेशनल मीट्स स्कीम’ (एमआईएमएस) के तहत अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने की क्षमता रखने वाले खिलाड़ियों को प्रतिवर्ष 12 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह सहायता खेल उपकरण खरीदने, विदेश में प्रशिक्षण लेने और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए दी जाती है।

    मंत्री ने कहा कि उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए चलाई जा रही ‘एलीट स्कीम’ के तहत ओलंपिक और अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने की क्षमता रखने वाले खिलाड़ियों को उनकी आवश्यकता के अनुसार सहायता दी जाती है। इस योजना के तहत प्रत्येक खिलाड़ी को प्रतिवर्ष 30 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता मिल सकती है। इसी योजना के तहत तमिलनाडु की शतरंज खिलाड़ी वैशाली को अंतरराष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए 10 लाख रुपए की सहायता दी गई है।

    मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को भी समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध करा रही है, ताकि वे अंतरराष्ट्रीय और विश्व स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। इस कार्यक्रम में युवा कल्याण और खेल विकास विभाग के सचिव सज्जन सिंह आर. चव्हाण, खेल विकास प्राधिकरण के सदस्य सचिव जे. मेघनाथ रेड्डी, जिला राजस्व अधिकारी आर. सुमन, महाप्रबंधक एल. सुजाता समेत कई सरकारी अधिकारी मौजूद रहे।

    Share:

  • मध्यप्रदेश में रिकॉर्ड गेहूं खरीदी, 103 लाख मीट्रिक टन उपार्जन

    Wed May 27 , 2026
    भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhyapradesh) इस वर्ष न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गेहूं खरीदी में देश में अग्रणी बना हुआ है। अब तक प्रदेश के 13 लाख 36 हजार किसानों से 103 लाख 48 हजार मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन किया जा चुका है। इनमें 8 लाख 9 हजार 990 सीमांत और लघु किसानों से 32 लाख […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved