img-fluid

इंदौर एयरपोर्ट पर टैक्सी-ऑटो गैंग का आतंक

February 09, 2026

  • यात्री ने इंदौर पुलिस कमिश्नर से लेकर उड्डयन मंत्री तक से की शिकायत, सीआईएसएफ स्टाफ को भी धमकाते हैं

इंदौर। इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा फिर सवालों के घेरे में है। यहां सबसे बड़ी परेशानी बाहर से आने वाले यात्रियों के लिए टैक्सी और ऑटो रिक्शा गैंग ने खड़ी कर दी है। एयरपोर्ट टर्मिनल से बाहर आते ही टैक्सी चालक यात्रियों को घेर लेते हैं और अपने साथ चलने को लेकर दबाव बनाते हैं। यात्रियों के साथ खुलेआम बदसलूकी होती है और यह गैंग सीआईएसएफ जवानों को भी धमकाने से पीछे नहीं हटती।

हाल ही में इसे लेकर एक यात्री प्रवीण अग्रवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर लिखा कि इंदौर एयरपोर्ट पर टैक्सी और ऑटो चालकों की वजह से अराजकता। अराइवल पर यात्रियों को परेशान किया जा रहा है। यहां बहुत ही खराब अनुभव है। यह गैंग सीआईएसएफ स्टाफ को भी धमका रही है। यात्री ने इस शिकायत में इंदौर पुलिस कमिश्नर, इंदौर एयरपोर्ट प्रबंधन से लेकर केंद्रीय उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू को भी टैग किया है। यात्री के इस बयान ने एयरपोर्ट पर सक्रिय टैक्सी-ऑटो माफिया की गंभीर तस्वीर सामने रख दी है।


  • आरोप है कि विमान से उतरते ही यात्रियों को घेर लिया जाता है, जबरन सवारी बिठाने का दबाव बनाया जाता है और विरोध करने पर बदसलूकी की जाती है। कई यात्रियों के अनुसार यह समस्या कोई नई नहीं है, बल्कि लंबे समय से जारी है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि आरोपों में कहा गया है कि इन तत्वों ने सीआईएसएफकर्मियों को भी धमकाने की हिम्मत दिखाई है। अगर सुरक्षा में तैनात बल ही दबाव में है तो आम यात्रियों की सुरक्षा और सम्मान का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।

    एयरपोर्ट प्रबंधन ने दिए जांच के आदेश
    शिकायत वायरल होने के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी को सफाई देनी पड़ी। इंदौर एयरपोर्ट की ओर से जवाब देते हुए कहा गया कि यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है। मामले को गंभीरता से लिया गया है। सीआईएसएफ और एयरपोर्ट ऑपरेशंस टीम को अलर्ट कर दिया गया है। अराइवल एरिया में यात्रियों की सुरक्षा एवं सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

    Share:

  • इंदौर: MR-4 पर आवारा पशु पकड़ने को लेकर हंगामा

    Mon Feb 9 , 2026
    भागीरथपुरा और उसके आसपास के क्षेत्र के पशुपालकों ने मौके पर पशु छुड़ाने का किया प्रयास इंदौर। भागीरथपुरा और उसके आसपास के क्षेत्र और एमआर 4 चौराहे पर सुबह-सुबह निगम की टीम कार्रवाई करने पहुंची थी। इस दौरान कई बाड़ों से आवारा पशु पकड़े गए तो हंगामा हो गया। पकड़े गए पशु छुड़ाने के लिए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved