नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के जोजिला दर्रे (Zojila Pass) के पास बड़ा हादसा हो गया जिसमें एक टैक्सी के गहरी खाई में गिर जाने से 7 लोगों की मौत होने की आशंका है, जबकि एक शख्स घायल बताया जा रहा है! जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से मिली जानकारी के अनुसार जोजिला दर्रे पर एक टैक्सी वाहन के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिरने से लगभग 7 लोगों के मारे जाने की आशंका है। सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन ने राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
हादसा श्रीनगर -लद्दाख हाइवे (Srinagar-Ladakh Highway) पर हुआ। यह गाड़ी कारगिर से सोनमर्ग जा रही थी। इस दौरान अचानक गाड़ी फिसलकर 500-600 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 7 लोगों की जान चली गई जबकि, एक घायल शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, हालांकि प्रशासन की तरफ से अभी कोई अधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस व स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत और बचाव कार्य शुरू किया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved