img-fluid

टीईटी परीक्षा के विरोध में उज्जैन जिले के शिक्षकों ने दिल्ली में किया प्रदर्शन

September 01, 2026

उज्जैन। टीईटी परीक्षा के विरोध में उज्जैन जिले के सैकड़ों शिक्षक गत दिवस दिल्ली में प्रदर्शन करने पहुँचे। इस अवसर पर उज्जैन, तराना सहित प्रदेश के अन्य जिलों से शिक्षक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


  • मप्र के हजारों अध्यापक शिक्षक 2010 के पूर्व नियुक्त शिक्षक साथियों को टीईटी परीक्षा के लिए बाध्य करने के निर्णय के विरोध में दिल्ली पहुंचे और विरोध किया। यह प्रदर्शन राज्य शिक्षक संघ मप्र के अध्यक्ष और राष्ट्रीय स्तर पर टीचर्स ज्वाइंट फ्रंट के संयोजक जगदीश यादव के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। इसमें मप्र सहित, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, पंजाब, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा सहित 13 प्रदेश के शिक्षक कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। जिन्होंने केंद्र सरकार से अध्यादेश लाकर देश भर में टीईटी परीक्षा बंद करने की मांग करते हुए आगामी रणनीति तय की। शीघ्र केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी एवं विपक्ष के नेता राहुल गांधी से जेटीएफ के प्रतिनिधि मंडल की चर्चा होगी। इस अवसर पर मप्र सहित अनेक प्रदेशों के शिक्षक कर्मचारी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। जहाँ पर राज्य शिक्षक संघ मप्र के प्रांतीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय स्तर पर जेटीएफ के मुख्य संयोजक जगदीश यादव और महिला मोर्चा प्रांत प्रमुख सुषमा खेमसरा दीदी के साथ ही दिल्ली सहित अन्य राज्यों के कर्मचारी नेताओं ने संबोधित किया। मामले में जेटीएफ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शेख मोहम्मद हनीफ ने बताया कि देश भर में टीईटी परीक्षा फार्म नहीं भरने का आव्हान राष्ट्रीय स्तर से मोर्चा ने किया है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से टीईटी परीक्षा समाप्त होने तक चरणबद्ध आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है।

    Share:

  • बड़ी गणेश प्रतिमाओं की रंगाई पुताई शुरू

    Tue Sep 1 , 2026
    उज्जैन। गणेश उत्सव के आगमन की तैयारियाँ उज्जैन में जोरों पर हैं, और मूर्तिकारों के कारखानों में गणेश प्रतिमाओं की रंगाई-पुताई का काम शुरू हो चुका है। मूर्तिकार दिन-रात एक करके बप्पा की मूर्तियों को अंतिम रूप देने और उन्हें आकर्षक रंगों से सजाने में जुटे हैं। सितम्बर के तीसरे सप्ताह में गणेशजी का आगमन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved