img-fluid

टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी, संजू सैमसन ने भी बनाया रिकॉर्ड

October 15, 2026

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) ने टी20 इंटरनेशनल (T20 International) क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ हैदराबाद में खेले गए पांच मैचों की सीरीज के चौथे मुकाबले के दौरान भारत ने इस प्रारूप में 2000 छक्के (Sixes) पूरे कर लिए। यह आंकड़ा हासिल करने वाली भारतीय टीम दुनिया की दूसरी टीम बन गई है। इस उपलब्धि के साथ विकेटकीपर बल्लेबाज( Wicketkeeper-batsman)संजू सैमसन (Sanju Samson) भी अपने प्रदर्शन से खास पहचान बनाई।

14 अक्टूबर को हैदराबाद के उप्पल स्थित राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत की ओर से 2000वां टी20 इंटरनेशनल छक्का संजू सैमसन ने लगाया। उन्होंने वेस्टइंडीज के स्पिन गेंदबाज रोस्टन चेज के ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का जड़कर यह मुकाम हासिल किया। भारतीय टीम ने अपने 297वें टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में छक्कों का यह आंकड़ा पूरा किया।

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीमों की सूची में वेस्टइंडीज पहले स्थान पर है। कैरेबियाई टीम ने 259 मैचों में कुल 2026 छक्के लगाए हैं। भारत 2000 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। इस सूची में न्यूजीलैंड 1585 छक्कों के साथ तीसरे, पाकिस्तान 1507 छक्कों के साथ चौथे और दक्षिण अफ्रीका 1407 छक्कों के साथ पांचवें स्थान पर है। इस तरह भारतीय टीम ने टी20 क्रिकेट में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से जुड़ी उपलब्धियों में एक और रिकॉर्ड जोड़ लिया।

इसी मुकाबले में संजू सैमसन ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 100 छक्के भी पूरे किए। वह इस प्रारूप में यह उपलब्धि हासिल करने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज बन गए। मैच के बाद उनके नाम कुल 102 छक्के दर्ज हो गए। भारतीय बल्लेबाजों में रोहित शर्मा 205 छक्कों के साथ पहले स्थान पर हैं। सूर्यकुमार यादव के नाम 179, अभिषेक शर्मा के नाम 141, हार्दिक पंड्या के नाम 126 और विराट कोहली के नाम 124 छक्के दर्ज हैं।

वेस्टइंडीज ने मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 247 रन बनाए थे। इसके जवाब में उतरी भारतीय टीम के लिए संजू सैमसन ने तेज शुरुआत की। उन्होंने महज 22 गेंदों पर 56 रन बनाए। उनकी पारी में चार चौके और चार छक्के शामिल रहे। सैमसन ने शुरुआत से ही रन बनाने की गति बनाए रखी और भारतीय पारी को तेजी देने की कोशिश की।

हालांकि, संजू की आक्रामक बल्लेबाजी के बावजूद भारतीय टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी। कप्तान श्रेयस अय्यर, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन बल्ले से अपेक्षित योगदान देने में नाकाम रहे। बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पारी निर्धारित चुनौती को पार नहीं कर पाई और टीम को मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।


  • वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराकर पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-2 से बराबरी कर ली। इस मैच में भारतीय टीम के लिए परिणाम अनुकूल नहीं रहा, लेकिन 2000 छक्कों का आंकड़ा पार करना और संजू सैमसन का व्यक्तिगत रिकॉर्ड मुकाबले की प्रमुख उपलब्धियों में शामिल रहा। टीम इंडिया ने इस उपलब्धि के साथ टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक छक्के लगाने वाली टीमों की सूची में अपना दूसरा स्थान मजबूत किया।

    Share:

  • पाकिस्तान : लापरवाही ने छीनी मासूमों की सांसे, पेशावर में स्कूल की छत ढहने से 17 छात्रों और एक टीचर की मौत

    Thu Oct 15 , 2026
    पेशावर. पाकिस्तान (Pakistan) के पेशावर (Peshawar) शहर में एक स्कूल ( school) की छत गिरने (roof collapses) से 13 साल से कम उम्र के कम से कम 17 स्टूडेंट्स और एक टीचर की मौत हो गई.  
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved