नर्मदापुर (Narmadapur)। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में स्थित नोट का पेपर (note paper) बनाने की मिल में गुरुवार को जूनियर टेक्नीशियन की मशीन में फंसने से मौत (Technician dies after getting stuck in machine) हो गई। इस घटना के बाद मिल के कर्मचारी आक्रोशित हो गए और मृतक के परिजनों के साथ धरने पर बैठ गए। सूचना मिलने पर तहसीलदार और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे कर्मचारियों को समझाया। इसके पहले कर्मचारियों ने लगभग डेढ़ घंटे तक एंबुलेंस को रोके रखा। कर्मचारी इस मांग पर अड़े थे कि घटना किसकी गलती से हुई, बताया जाए। काफी समझाइश के बाद मामला शांत हुआ।जानकारी मिलने पर एसडीओपी पराग सैनी, तहसीलदार देवराम उईके, कोतवाली थाना प्रभारी सौरभ पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और नाराज परिजनों को समझाइश देकर मामले को शांत कराया।
जूनियर टेक्नीशियन की मशीन में फंसकर मौत के मामले में एसपीएम प्रबंधन ने जांच समिति बना दी है। प्रबंधन ने पेपर मिल में सुरक्षा नियमों की अनदेखी के आरोपों को साफ तौर पर नकारते हुए कहा कि इसमें भारत सरकार से मिले सारे निर्देश और नियमों का पूरी तरह से पालन होता है। बावजूद इसके जांच समिति जल्द जांच करेगी और ऐसा प्रतीत हुआ कि किसी की लापरवाही है तो दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved