img-fluid

तेलंगाना : भीषण सड़क हादसे में छह की मौत, चार घायल

November 10, 2020

हैदराबाद (तेलंगाना) । रंगारेड्डी जिले में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पटानचेरु मंडल क्षेत्र के ओआरआर रिंग रोड पर एक कार को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल पहुुंचाया।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के समय कार में दस लोग सवार थे। यह सभी लोग झारखंड (घोरखपुर, रामगढ़) के निवासी हैं और बेंगलुरु से आ रहे थे। मृतकों की पहचान घोरखपुर के कमलेश लोहारे, हरि लोहारे, विनोद भुहेर और पवन कुमार के रूप में की गई है। अन्य दो शव की पहचान अभी नहीं हुुई है। हादसे में अनिल, प्रमोद और आनंद गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिला एसपी चंद्रशेखर रेड्डी ने बताया कि तेज रफ्तार के चलते दुर्घटना हुई है। पुलिस ने घायलों को पतांचेरू के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।

Share:

  • दाऊद इब्राहिम की प्रॉपर्टी नीलाम, दिल्ली के दो वकीलों को मिली 6 संपत्ति

    Tue Nov 10 , 2020
    मुंबई। मुंबई में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की संपत्ति आखिरकार नीलाम हो गई। दिल्ली के दो वकीलों को दाऊद की 6 संपत्ति मिली है। इससे सरकार ने 22 लाख 79 हजार 600 रुपये की कमाई की। वकील अजय श्रीवास्तव को दाऊद इब्राहिम की दो प्रॉपर्टी और वकील भूपेंद्र भारद्वाज को दाऊद इब्राहिम की चार प्रॉपर्टी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved