img-fluid

तेलंगाना: युवक ने भगवा ध्वज का किया अपमान, गांव वालों ने पीटा; निर्वस्त्र कर घुमाया

January 25, 2024

हैदराबाद। तेलंगाना (Telangana) के सांगारेड्डी में एक युवक (Men) द्वारा भगवा ध्वज (saffron flag) का अपमान करने का मामला सामने आया है, जिससे गुस्साए लोगों ने युवक को पहले बुरी तरह पीटा (badly beaten) और फिर उसे नग्न कर उसके गुप्तांग में आग (genital fire) लगाने की कोशिश की। इस मामले में पीड़ित युवक ने आरोपी गांव वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। वहीं गांव वालों ने भी युवक के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में मामला दर्ज कराया है।

[relpost[

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तेलंगाना के सांगारेड्डी के रहने वाले एक युवक ने भगवा ध्वज का अपमान करते हुए एक वीडियो बनाया। वीडियो में दिख रहा है कि युवक भगवा ध्वज को अपनी पेंट में डालकर अपमानजनक हरकतें करता दिख रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इससे गुस्साए मेडक जिले के एक गांव के लोगों ने युवक को पकड़ लिया और उसे बुरी तरह पीटा। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने युवक को नग्न कर पीटा और इतना ही नहीं उसके गुप्तांग में आग लगाने की कोशिश की।

गाव वालों ने युवक के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 153(ए), 295-ए, 505(2) के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं युवक ने भी गांव वालों के खिलाफ उसे पीटने के आरोप में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 341, 323, 505(2) और 506 के तहत मामला दर्ज कराया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Share:

  • Box Office Collection: हनुमान ने गुंटूर कारम को दिया धोबी पछाड़, जानें कैटरीना की मेरी क्रिसमस का हाल

    Thu Jan 25 , 2024
    मुंबई। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘फाइटर’ आज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर अभिनीत इस फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन पर हर किसी की निगाहें टिकी हुई हैं। वहीं, इस महीने रिलीज हुईं कुछ अन्य फिल्में भी दर्शक जुटाने की पुरजोर कोशिशें कर रही […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved