img-fluid

फिर गिरा दिन और रात का पारा, ठिठुरा शहर

December 16, 2025

  • दिन का पारा 2.3 और रात का 1.2 डिग्री गिरा, सामान्य से 2 से 6 डिग्री तक कम हुआ तापमान

इंदौर। शहर के तापमान में कई दिनों बाद कल दिन में गिरावट दर्ज की गई। दिन का पारा 2 डिग्री से ज्यादा गिरा, वहीं रात के तापमान में भी गिरावट का दौर जारी रहा। तापमान में आई कमी के कारण शहर में दिन में भी हल्की ठंड का एहसास हुआ, वहीं सूरज ढलते ही तीव्र शीतलहर ने शहर को अपनी चपेट में ले लिया। तीखी ठंड का असर सुबह तक बना रहा और शहर ठिठुरता नजर आया।

विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री और परसों की अपेक्षा 2.3 डिग्री कम था। वहीं रात से सुबह के बीच का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 6 डिग्री और परसों की अपेक्षा 1.2 डिग्री कम था। इस दौरान हवाओं की दिशा पूर्वी और उत्तर-पूर्वी रही। हवाओं की अधिकतम रफ्तार 17 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंची। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में कई स्थानों पर हो रही बर्फबारी और उसी ओर से आ रही हवाओं के कारण तापमान में और गिरावट आई है। अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की उम्मीद है।


प्रदेश में राजधानी सबसे ठंडी, इंदौर चौथे स्थान पर
भोपाल मौसम केंद्र के मुताबिक कल रात से आज सुबह के बीच सबसे कम न्यूनतम तापमान भोपाल में 4.8 डिग्री के रूप में दर्ज किया गया। इसके बाद राजगढ़ में 5 डिग्री, पंचमढ़ी में 5.2 डिग्री और इंदौर में 5.4 डिग्री तापमान रहा। जबकि उज्जैन में ठंड का असर कम रहा और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री दर्ज किया गया।

Share:

  • नितिन नबीन को लेकर कांग्रेस का तंज, रिमोट कंट्रोल तो अमित शाह के हाथ में ही रहेगा

    Tue Dec 16 , 2025
    नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने नितिन नबीन (Nitin Nabin) को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर भाजपा (BJP) पर तंज कसा है। कांग्रेस ने कहा है कि नितिन नबीन को भले ही कार्यकारी अध्यक्ष का पद दिया गया हो, लेकिन रिमोट कंट्रोल गृह मंत्री अमित शाह के हाथ में ही होगा। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved