img-fluid

जीवन बीमा के अस्थायी कर्मचारियों ने अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन, मांग रहें स्थायी न्याय

March 04, 2024

इन्दौर। मध्यप्रदेश भारतीय जीवन बीमा निगम कर्मचारी संघ इंटक 6892 (इंटक) इन्दौर के कर्मचारियों ने प्रबंधन से न्याय मांगने हेतु भारतीय जीवन बीमा निगम के मंडल कार्यालय इंदौर के मुख्य द्वार पर अर्धनग्न होकर शांति धरना प्रदर्शन
किया। अस्थाई कर्मचारीयों का कहना है कि प्रबंधन सभी न्यायालयों में झूठ बडी सफाई से पेश करती है। जीवन बीमा निगम कहता है कि, हम इन कर्मचारीयो को आवश्यकतानुसार बुलाते है। मगर यह बात झूठी है। मेनेजमेंट ने हमे नियम अनुसार (रोजगार कार्यालय) नियुक्त नहीं करते हुए हमें सीधे कार्य पर रखा और इसमे मेनेजमेंट ने अपना फायदा देखा।

कर्मचारियों ने न्याय की गुहार लगाते हुए हमारे मूलभूत अधिकार की लड़ाई के लिए हमे यथास्थिती( स्टै) में जब हमे हमारे अधिकार न मिल जाए तब तक विनिमियतीकरण दिलवाया जाए। मंडल प्रबंधक के मौखिक आदेश अनुसार सभी शाखाओं के प्रबंधकों को बोला गया कि आपके पास जो भी डेली वेजर टेंपरेरी अस्थाई कर्मचारी कार्यरत है आप उन्हें बंद कर दीजिए या उन्हें ठेके में कार्य करने के लिए उन कर्मचारियों पर दबाव बनाया जाएं।



कर्मचारी संघ के महासचिव पुरुषोत्तम राठौड़ व दीपेश पंवार ने बताया कि मैनेजमेंट के इस अड़ियल मौखिक आदेश के कारण सभी इंदौर मंडल के अस्थाई कर्मचारियों को 32 शाखों में हमारा काम बंद करके ऑफिस में सिक्योरिटी गार्ड लगाकर हमें अंदर तक भी नहीं आने दे रहे हैं। हमारे परिवार के लालन पोषण की भी परेशानी आ गई है हमें एलआईसी ने हमें जब से बंद किया मौखिक तौर पर हमारी बरसों-बरस की मेहनत को न्याय मिल सके।

Share:

  • लोकसभा चुनाव के लिए RLD ने किया प्रत्याशियों का ऐलान, जानिए किसे कहा से मिला टिकट

    Mon Mar 4 , 2024
    लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) की अगुवाई वाले राष्ट्रीय लोक दल (RLD) ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए दो सीटों पर उम्मीदवार की घोषणा (Announcement of candidates for two seats for Lok Sabha elections) कर दी है. आरएलडी ने बागपत से राजकुमार सांगवान (Rajkumar Sangwan from Baghpat) और बिजनौर से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved