
पणजी: टेनिस चैंपियन लिएंडर पेस गोवा में टीएमसी में शामिल हो गए. इस दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी मौजूद थीं. बता दें तृणमूल कांग्रेस आगामी गोवा चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारेगी. ऐसे में राज्य के कई नेता और अन्य लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं. बीते दिनों राज्य के पूर्व सीएम रहे कांग्रेस नेता लुईजिन्हो फलेरियो टीएमसी में शामिल हो गए थे.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved