
इंदौर। शहर में पुलिस सबसे अधिक चैकिंग अभियान विजयनगर क्षेत्र में चला रही है, लेकिन फिर भी इसी क्षेत्र में कल जहां एक ही दिन में 4 गाडिय़ां चोरी हो गईं, वहीं शहरभर में कल 14 गाडिय़ां चोरी हुईं। शहर में वाहन चोरी पर पुलिस लाख प्रयास के बाद भी अंकुश नहीं लगा पा रही है। रोजाना शहर में 10 से 15 गाडिय़ां चोरी हो रही है। कल तो सबसे अधिक चेकिंग जिस विजयनगर में चल रही है, वहां से 4 गाडिय़ां चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज हुई है। इसके अलावा जूनी इंदौर, भंवरकुआं, छत्रीपुरा, अन्नपूर्णा, तिलकनगर, कनाडिय़ा, तुकोगंज से भी एक-एक गाड़ी चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज हुई है।
शहर में कल 14 गाडिय़ां चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। इस हिसाब से शहर में अब हर माह 400 से अधिक गाडिय़ां चोरी हो रही हैं। पहले शहर में 10 के लगभग गाडिय़ां रोजाना चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज होती थी, लेकिन अब यह आंकडा 15 हो गया है। पुलिस का कहना है कि इसके पीछे देवास का कंजर गिरोह और धार-टांडा का गिरोह प्रमुख है। ये लोग गांवों में यह गाडिय़ां औने-पौने दाम पर बेच देते हैं। यहां कोई चैकिंग नहीं होती। इसके चलते ये गाडिय़ां गांवों में चल रही हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved