img-fluid

सोमालिया में आतंकी हमला, आत्मघाती हमलावर मारा गया, सात लोग घायल

February 13, 2021

मोगादिशु। सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में राष्ट्रपति भवन के बाहर एक जांच चौकी के पास एक वाहन में जोरदार धमाका होने से एक आत्मघाती हमलावर की मौत हो गई और सात नागरिक घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस अधिकारी ने दी। पुलिस के प्रवक्ता सादिक अली अदन ने बताया कि चालक ने शनिवार सुबह रुकने के आदेशों की अवहेलना की जिसके बाद पुलिस ने गोलियां चलाईं जबकि राहगीर अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागे। उन्होंने कहा कि विस्फोट में एक दर्जन से अधिक वाहन नष्ट हो गए।


यह नवीनतम बम विस्फोट ऐसे समय हुआ है जब सोमालिया के नेताओं में इसको लेकर बहस जारी है कि देश के चुनाव कैसे कराये जाएं। कुछ का तर्क है कि राष्ट्रपति मोहम्मद अब्दुल्लाही मोहम्मद जनादेश से अधिक समय तक पद पर रहे हैं। वह दूसरा चार साल का कार्यकाल चाहते हैं। चुनाव को लेकर अधिक चर्चा सोमवार के लिए निर्धारित है।

सोमालिया में अलकायदा से जुड़ा अल-शबाब आतंकवादी समूह अक्सर मोगादिशू के महत्वपूर्ण क्षेत्रों को लक्षित करता है। उसने चुनावों को निशाना बनाने की धमकी दी है।

Share:

  • योगी सरकार का बड़ा फैसला- लॉकडाउन उल्लंघन में दर्ज केस होंगे रद्द

    Sat Feb 13 , 2021
    लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर दर्ज किए गए मुकदमों को रद्द करने का आदेश दिया है। बता दें कि पहले सिर्फ व्यापारियों पर दर्ज किए गए मुकदमे रद्द किए गए थे। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के ढ़ाई लाख से अधिक लोगों को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved