
जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) में आतंकियों द्वारा हमला किया गया है, जिसमें तीन आम नागरिक जख्मी हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, हमले का निशाना पुलिस पार्टी को बनाया गया था, लेकिन हैंड ग्रेनेड सड़क पर ही फट गया जिससे तीन आम नागरिक जख्मी हो गए हैं। ये हमला पुलवामा के राजपोरा चौक के पास हुआ है। फिलहाल इलाके को खाली करा लिया गया है। वहां भारी संख्या में फोर्स तैनात है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved