श्रीनगर। श्रीनगर के ईदगाह इलाके में आतंकियों ने शनिवार देर शाम सीआरपीएफ (CRPF) के एक बंकर पर ग्रेनेड से हमला कर दिया है। इस हमले में सीआरपीएफ (CRPF) का एक अधिकारी मामूली रूप से घायल हो गया है। इस हमले के तुरंत बाद आतंकवादी (Terrorist) मौके से फरार हो गए। सुरक्षाबलों ने आतंकियों की तलाश में अभियान छेड़ दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार श्रीनगर के अली मस्जिद ईदगाह क्षेत्र के समीप ही सीआरपीएफ (CRPF) का बंकर है। शनिवार शाम को आतंकियों ने अचानक सीआरपीएफ के बंकर पर ग्रेनेड फैंक हमला कर दिया। इस हमले को अंजाम देने के तुरंत बाद आतंकी मौके से फरार हो गए।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved