पेरिस। फ्रांस के नीस शहर के एक चर्च में गुरुवार को तीन लोगों की हत्या करने वाला आतंकी मूल रूप से ट्यूनीशिया का नागरिक था। वो इटली से फ्रांस पहुंचा था। आरोपित की उम्र करीब 20 साल है। फ्रांस के एंटी टेरर डिपार्टमेंट ने यह जानकारी दी। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि इस मुश्किल घड़ी में अमेरिका फ्रांस के साथ खड़ा है। यूरोपीय यूनियन ने भी कहा है कि इस तरह के हमले बर्दाश्त नहीं किए जा सकते।
हालांकि घटना के बाद राष्ट्रपति मैक्रों घटनास्थल का दौरा करने के लिए नीस शहर पहुंच गए थे। वहीं आंतरिक मंत्री गेराल्ड डरमानिन ने इक क्राइसिस मीटिंग बुलाई और लोगों को चेतवनी दी है कि घटनास्थल पर ना जाएं। यह हमला नीस शहर के चर्च में हुआ।
मेयर क्रिस्टियन एस्ट्रोसी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि यह आतंकी हमला था।
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति से बात की है। साथ ही नीस की पुलिस और सुरक्षाबलों का आभार जताया है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved