img-fluid

बर्फीली हवाओं से चुभ रही ठंड, कई जगह 10 डिग्री से नीचे लुढ़का पारा; दिल्ली में साल का पहला शीत दिवस

January 07, 2026

नई दिल्ली. पश्चिमी हिमालय (Western Himalayas)  की ऊंची चोटियों से आ रहीं बर्फीली हवाओं (Icy winds) ने दिल्ली-एनसीआर समेत समूचे उत्तर भारत (North India) में गलन बढ़ा दी है। उत्तर-पश्चिम यूपी और उत्तरी पाकिस्तान के आसपास सक्रिय दो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावों से मंगलवार को धूप खिलने के बावजूद चुभन महसूस की गई। पहाड़ी राज्यों को छोड़ दें, तो पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों में ज्यादातर जगहों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया।

दिल्ली में मंगलवार को साल का पहला शीतकाल दर्ज किया गया, जब अधिकतम तापमान में भारी गिरावट आई और राजधानी में कड़ाके की ठंड महसूस हुई। बुधवार को भी ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है। कोहरे का कहर भी बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5-7 दिन गलन, शीतलहर, शीत दिवस के साथ घने कोहरे से भी राहत की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली पछुआ हवाएं चलीं। इटावा में पहाड़ों से भी अधिक गलन महसूस की गई, यहां न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


  • मंगलवार सुबह 8:30 तक पिछले 24 घंटों के आंकड़ों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में कई जगहों पर न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ जगहों पर पारा 0-5 डिग्री के बीच रहा, जबकि मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड, बंगाल, सिक्किम और असम समेत पूर्वोत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों में न्यूनतम तापमान 5-10 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। मैदानी इलाकों में सबसे कम न्यूनतम तापमान पश्चिमी मध्य प्रदेश के राजगढ़ में 2.0 डिग्री दर्ज किया गया।

    राजधानी में दिन का पारा 7.6 डिग्री, धूप के बाद भी सिहरन
    राजधानी में इन दिनों पड़ रही कड़ाके की ठंड से लोग ठिठुर रहे हैं। गलन भरी और हाड़ कंपाने वाली सर्द हवाओं के चलते मंगलवार को दिनभर लोग परेशान रहे। सुबह की शुरुआत कोहरे व धुंध के बीच हुई। इससे दृश्यता भी कम रही। हल्के बादलों के चलते के ज्यादातर हिस्सों में धूप नहीं निकली। लेकिन, दोपहर में सूर्यदेव ने दर्शन तो दिए, लेकिन बर्फीली ठंडी हवाओं ने लोगों को खासा परेशान किया। इससे हल्की धूप में भी सर्दी का अहसास हुआ।

    मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के कुछ इलाकों में शीतलहर जैसी स्थिति रही। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री कम के साथ 15.7 रहा। इसके अलावा, न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य से 0.7 डिग्री रहा। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 100 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 61 प्रतिशत रही। वहीं, रिज, आया नगर और लोधी रोड में 7.6 व पालम में 6.5 न्यूनतम पारा दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दक्षिण-पश्चिमी हवाएं चलीं।

    दिल्ली-एनसीआर में धूप निकलने के बावजूद सिहरन महसूस होती रही। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक था। वहीं, औसत अधिकतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसमी औसत से 3.3 डिग्री कम था।

    मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम पारा 13 से 16 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। पालम और लोधी रोड में शीतकाल की स्थिति रही। पालम में अधिकतम तापमान सामान्य से 5.7 डिग्री कम 13 डिग्री दर्ज किया गया। लोधी रोड में सामान्य से 5.2 डिग्री कम 15.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार के शीतकाल तब होता है, जब अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री कम रहता है। दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री कम था।

    हिमाचल : ताबो में पारा माइनस 10.8 डिग्री
    हिमाचल प्रदेश में अटल टनल, रोहतांग और पांगी में बर्फबारी हुई है, जबकि चंबा के कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी और शिमला में दिन भर धूप खिली रही। ताबो में सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान माइनस 10.8 डिग्री दर्ज हुआ।

    गुलमर्ग में पारा माइनस 8.8 डिग्री
    जम्मू-कश्मीर के शोपियां, पुंछ, अनंतनाग व दक्षिण कश्मीर के कई हिस्सों में बर्फबारी हुई। गुलमर्ग में न्यूनतम पारा शून्य से 8.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। श्रीनगर में पारा 4.0 डिग्री रहा।

    Share:

  • T20 वर्ल्ड कप के लिए न्यूजीलैंड की टीम का ऐलान... मिचेल सैंटनर होंगे कप्तान

    Wed Jan 7 , 2026
    नई दिल्ली। T20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के लिए न्यूजीलैंड की टीम का ऐलान (New Zealand team Announced.) हो गया है। भारत और श्रीलंका में फरवरी-मार्च में आयोजित होने वाले इस मेगा इवेंट के लिए न्यूजीलैंड की टीम के कप्तान टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) होंगे, जो लगातार दूसरे आईसीसी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved