
भोपाल। राजस्थान एवं गुजरात की ओर से आ रहे गर्म हवा के थपेड़ों से भोपाल समेत मध्य प्रदेश के कई शहरों में अधिकतम तापमान तेजी से बढऩे लगा है। बुधवार को प्रदेश में सबसे अधिक 42.3 डिग्री सेल्सियस तापमान नर्मदापुरम में दर्ज किया गया, जो सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। नर्मदापुरम में तीव्र लू चली। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में राजस्थान और गुजरात में लू के हालात बने हुए हैं। वहां से लगातार आ रही गर्म हवाओं के असर से राजधानी सहित प्रदेश के अधिकतर जिलों में दिन एवं रात का तापमान बढ़ रहा है। मौसम शुष्क बना रहने से गुरुवार को भी गर्मी के तेवर तीखे बने रह सकते हैं। शुक्रवार को एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से हवाओं का रुख बदलने से गर्मी से मामूली राहत मिलने की भी संभावना है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved