
इंदौर। एक कार बेकाबू होकर डिवाइडर (Divider) से टकरा गई। एयर बैलून (Air Balloon) खुलने से कार सवारों की जान बच गई।
छोटी ग्वालटोली पुलिस (Chhoti Gwaltoli Police) ने बताया कि रात को शास्त्री ब्रिज (Shastri Bridge) उतरकर यह कार लाल हॉस्पिटल की ओर जा रही थी, तभी चालक कार पर से नियंत्रण खो बैठा और कार डिवाइडर से जा टकराई। कार की रफ्तार तेज थी, जिसके चलते कार का एक पहिया निकल गया और बोनट का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि कार में दो लोग सवार थे, जिन्हें मामूली खरोंच आई। कार के एयर बैलून खुल गए थे, जिसके चलते दोनों कार सवारों को ज्यादा चोटें नहीं लगीं। इससे पूर्व में भी शहर में ऐसे कई हादसे हुए, जिनमें एयर बैलून खुलने से वाहन चालक और उसमें सवार लोगों की जान बच गई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved