img-fluid

दर्शन कर इंदौर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार बस से टकराई

September 26, 2022

दमोह। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के दमोह-सागर स्टेट हाईवे (Damoh-Sagar State Highway) पर मैहर से दर्शन कर इंदौर (Indore) लौट रहे श्रद्धालुओं (pilgrims) से भरा वाहन बस से टकरा गया। वाहन में बैठे श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही सागर नाका चौकी पुलिस (Sagar Naka Police Station) मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।

जानकारी के मुताबिक, इंदौर के रहने वाले चौहान परिवार के लोग पितृपक्ष में अपने पूर्वजों का पिंडदान करने कार से गयाजी गए थे। वहां से मैहर में मां शारदा के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत दमोह-सागर मार्ग कुमेरिया गांव के पास पहले से एक बस खड़ी थी, जो दमोह से सागर की ओर जा रही थी।


कुमेरिया गांव में बस से सवारियां उतर रही थीं। इसी दौरान श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित हो गई और खड़ी बस में पीछे से टकरा गई, जिससे कार में सवार करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना के बाद बस आगे रवाना हो गई, वहीं सूचना मिलने पर सागर नाका चौकी पुलिस और डायल 100 वाहन मौके पर पहुंचा और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

Share:

  • चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी कांड: सेना का जवान निकला MMS बनाने वाली लड़की का प्रेमी

    Mon Sep 26 , 2022
    चंडीगढ़: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी एमएमएस (Chandigarh University MMS) से जुड़े होने के आरोप में अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) से सेना के जवान संजीव सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पंजाब पुलिस ने आरोपी आर्मी मैन संजीव सिंह (Army Man Sanjeev Singh) को अरुणाचल प्रदेश के सेला पास से गिरफ्तार किया है. संजीव हॉस्टल में नहाती […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved