
अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ : शिवराज
भोपाल। नेमावर (Nemawar) में डूबते लोगों को बचाने के प्रयास में जान गंवाने वाले थाना प्रभारी राजकुमार वास्केल के परिवार को मुख्यमंत्री (CM) ने 1 करोड़ की सहायता निधि प्रदान करने और उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किए जाने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री (CM Shivraj) ने कहा कि नगर निरीक्षक राजाराम वास्कले अपने कर्तव्य की पूर्ति करते हुए डूबते लोगों को बचाने के लिए नदी में कूद गए और भंवर में फंसकर जान गंवा बैठे। उन्होंने अपना बलिदान दिया है। उनका परिवार अब मेरा परिवार है। मैं ऐसे बहादुर साथी को श्रद्धांजलि देता हूं। उनके परिवार को 1 करोड़ सम्मान निधि दी जाएगी और उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved