img-fluid

शहर के सरकारी अस्पताल को मिला केंद्र सरकार का उच्च कोटि प्रमाण पत्र

December 31, 2022

  • आने वाले तीन सालों तक 60 लाख रुपए प्रतिवर्ष की सहायता मिलेगी

उज्जैन। जिला अस्पताल को केन्द्र सरकार के स्वास्थ मंत्रालय द्वारा एनक्यूएएस (राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मापदंड) कार्यक्रम अंतर्गत 93 प्रतिशत अंकों के साथ प्रमाणीकरण दिया गया है। इस प्रमाणीकरण के लिए पिछले माह राष्ट्रीय स्तर की तीन सदस्यीय टीम द्वारा सतत तीन दिनों तक गहन परीक्षण किया। परीक्षण उपरांत उक्त प्रमाणन अपर सचिव एवम मिशन संचालक भारत सरकार द्वारा जारी किया गया हैं। जिला चिकिसालय के 17 विभागों के लिए एनक्यूएएस आवेदन किया गया था। इसमें प्रसूति गृह एवं ओटी को 98 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। उक्त प्रमाणीकरण की वैद्यता आगामी तीन वर्षों के लिए रहेगी। उक्त प्रमाणीकरण से जिला अस्पताल को 10 हजार प्रति बेड अनुसार अनुमानित 60 लाख रुपए प्रतिवर्ष आगामी तीन वर्षों तक कुछ शर्तों के साथ मिलेंगे।


उपरोक्त राशि का प्रयोग मापदंड अनुसार अस्पताल प्रशासन द्वारा आने वाले हितग्राईयो एवम रोगियों के सुविधा बढ़ाने के लिए किया जाएगा। साथ ही 25 प्रतिशत राशि स्टाफ के लिए उपलब्ध सुविधा बढ़ाने के लिए किया जाएगा। उक्त प्रमाणीकरण के लिए अस्पताल का समस्त स्टाफ पिछले दो वर्षों से कलेक्टर आशीष सिंह के नेतृत्व में तथा सिविल सर्जन डॉ. पी. एन. वर्मा, क्वालिटी मेंटर डॉ. अभिषेक जीनवाल तथा नोडल क्वालिटी डॉ. संगीता पलसानिया के मार्गदर्शन में सतत मेहनत कर रहा था द्य जिसका परिणाम आज जिला अस्पताल उज्जैन को राष्ट्रीय स्तर का प्रमाणीकरण प्राप्त हुआ हैं।

Share:

  • मंदिर में दो दिन के लिए फिर बदली दर्शन व्यवस्था

    Sat Dec 31 , 2022
    5 लाख से अधिक लोगों के आने का अनुमान-ड्रोन से रखी जाएगी भीड़ पर नजर उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर में दो दिन के लिए एक बार फिर दर्शन व्यवस्था में बदलाव किया गया है। समिति के अनुसार नए साल के दो दिन महाकाल दर्शन के लिए 5 लाख से अधिक लोगों के आने का अनुमान है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved