
मक्सी। मध्य प्रदेश के उज्जैन-शाजापुर अंचल में रविवार का दिन विकास के नए इतिहास को रचने वाला रहा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दोपहर 3 बजे मक्सी पहुँचे और करोड़ों रुपये की आधारभूत व औद्योगिक परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया। शहर में मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए सुबह से ही उत्सव जैसा माहौल बना हुआ था। 8,000 करोड़ के निवेश से जैक्सन समूह की 6जी डब्ल्यू इंटीग्रेटेड सोलर मैन्युफैक्चरिंग परियोजना का भूमि पूजन- भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र के लिए आज ऐतिहासिक क्षण तब आया। जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मक्सी फेज 2 औद्योगिक क्षेत्र में जैक्सन समूह की 6 गीगावॉट इंटीग्रेटेड सोलर इंगट, वेफर, सेल और मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी का भूमि पूजन किया। यह परियोजना 113.5 एकड़ भूमि पर विकसित होगी और इसमें 8,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश प्रस्तावित है, जो मध्य प्रदेश की अब तक की सबसे बड़ी सोलर मैन्युफैक्चरिंग पहल है। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, जैक्सन समूह के चेयरमैन समीर गुप्ता, वाइस चेयरमैन संदीप गुप्ता सहित नेतृत्व टीम मौजूद रही।
भूमि पूजन समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा यह मध्य प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है। मक्सी में बनने वाला यह सोलर मैन्युफैक्चरिंग हब हमारे युवाओं के लिए कौशल आधारित रोजगार उपलब्ध कराएगा और राज्य को स्वच्छ ऊर्जा विनिर्माण एवं लॉजिस्टिक्स केंद्र के रूप में स्थापित करेगा। यह आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जैक्सन समूह के चेयरमैन समीर गुप्ता ने कहा मक्सी में भूमि पूजन हमारी 78 वर्ष की विरासत में एक नया अध्याय जोड़ता है। यह सुविधा ‘मेक इन इंडियाÓ के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगी तथा भारत की स्वच्छ ऊर्जा निर्माण क्षमता बढ़ाएगी। वाइस चेयरमैन संदीप गुप्ता ने कहा वर्टिकल इंटीग्रेशन भारत की ऊर्जा आत्मनिर्भरता की कुंजी है। यह परियोजना तकनीकी नवाचार, लागत दक्षता और एक मजबूत आपूर्ति श्रृंखला को जन्म देगी।
भारत की स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्यों की दिशा में बड़ा कदम
यह परियोजना भारत के 2030 तक 500 त्रङ्ख नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता और 2070 तक नेट-जीरो लक्ष्यों की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देगी। पहले चरण में 3 त्रङ्ख सोलर सेल, 4 त्रङ्ख सोलर मॉड्यूल फैसिलिटी स्थापित की जाएगी। आगे के चरणों में इंगट और वेफर उत्पादन जोड़कर पूरी मूल्य श्रृंखला को एकीकृत किया जाएगा। यह परियोजना मध्य प्रदेश में सौर विनिर्माण इकोसिस्टम विकसित करेगी, जिसमें सप्लाई चेन, सहायक उद्योग और रोजगार के बड़े अवसर बनेंगे।
नगर में भव्य रोड शो, जनसमर्थन उमड़ा
औद्योगिक कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री नगरपति हनुमान मंदिर पहुँचे और वहीं से उनका रोड शो प्रारंभ हुआ। शहर के सामाजिक संगठनों ने स्वागत मंचों के माध्यम से उत्साहपूर्वक उनका अभिनंदन किया। पूरे नगर में उत्सव जैसा वातावरण देखने को मिला।
384 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का भूमिपूजन
दशहरा मैदान स्थित मंच से मुख्यमंत्री ने 384 करोड़ रुपये की सड़क विकास परियोजनाओं पुराने एबी रोड के चौड़ीकरण और उज्जैन मक्सी चार लेन मार्ग निर्माण का भूमिपूजन किया। इससे मक्सी क्षेत्र की यातायात व्यवस्था और औद्योगिक कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार होने की संभावना है। सभी कार्यक्रमों के सफल आयोजन के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शाम 5 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा मक्सी से भोपाल के लिए रवाना हो गए।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved