img-fluid

हाट में पहुँचे कलेक्टर ने जैविक पनीर का स्वाद लिया

November 28, 2022

  • लोगों में जागरुकता के लिए जैविक हाट बाजार सप्ताह में एक बार लगाना जरुरी

उज्जैन। रविवार को हरिफाटक ब्रिज स्थित नीलगंगा हाट बाजार में एक दिनी जैविक हाट बाजार और कार्यशाला का आयोजन जिला प्रशासन एवं उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा किया गया। कलेक्टर ने स्टाल पर जाकर जैविक पनीर का स्वाद लिया तथा स्टालों पर जाकर जानकारी भी ली। इस दौरान कलेक्टर आशीष सिंह, सीईओ जिला पंचायत सुश्री अंकिता धाकरे, संयुक्त संचालक उद्यानिकी आशीष कुमार कनेश, वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



कलेक्टर और अन्य अधिकारीगणों ने जैविक उत्पाद स्टाल का अवलोकन किया। कलेक्टर ने कहा कि सप्ताह में एक बार जैविक हाट बाजार लगाना जरुरी है लोगों में इसके प्रति जागरूकता आए। उन्होंने उत्पादों में लगने वाले व्यय, उनकी पैकेजिंग तथा मार्केटिंग के बारे में स्टाल लगाने वाले किसानों से चर्चा की। कार्यशाला के अंत में किसानों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। आभार पीएस कनेल द्वारा किया गया।

Share:

  • उज्जैन की महिलाएँ प्रदर्शन करने गृह मंत्री के बंगले पर भोपाल जा पहँुची

    Mon Nov 28 , 2022
    उज्जैन। कल भोपाल स्थित गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के बंगले पर पहुँची और कब्जा करने का आरोप लगाया। इसके बाद भोपाल पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया जहाँ उन्होंने कहा कि उज्जैन में उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। भैरवगढ़ के समीप ग्राम सिलोदा रावल निवासी हेमलता जाट व उसकी बेटी भावना जाट गत […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved