जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

आने वाले 16 दिन इन 4 राशि वालों के लिए बेहद शुभ, मेहरबान होगी मां लक्ष्‍मी, होगा धन लाभ

नई दिल्‍ली। ग्रहों की स्थिति के लिहाज से जून का महीना खास है। 15-30 जून तक सूर्य, शुक्र लेकर मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन होना है। ग्रहों के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। ग्रह-नक्षत्रों (constellations) की चाल में परिवर्तन से कुछ राशि वालों को कष्टों (sufferings) का सामना करना पड़ सकता है, जबकि कुछ राशि वालों के लिए जून के शेष 16 दिन लाभकारी साबित हो सकते हैं। जानें जून माह के शेष दिन किन राशि वालों के लिए साबित होंगे शुभ-

मेष-
मेष राशि (Aries) वालों के लिए पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। कार्यशैली में सुधार संभव है। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। नई नौकरी के ऑफर आ सकते हैं। स्थान परिवर्तन के योग हैं। मित्रों के सहयोग से कोई अटका काम बन सकता है। धन लाभ हो सकता है। इस महीने किसी नए काम की शुरुआत हो सकती है।


मिथुन-
आपके लिए इस समय किसी व्यापार की शुरुआत करना लाभकारी हो सकता है। आपकी आय में वृद्धि के योग बनेंगे। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे।

वृश्चिक-
इस राशि के जातकों के परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। कारोबार में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति(economic condition) मजबूत होगी। लंबी यात्रा का योग बन सकता है। आपके लिए यह समय लाभकारी साबित हो सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

मीन-
इस सप्ताह आप नई संपत्ति अर्जित कर सकते हैं। आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। घर में शांति का मौहाल बना रहेगा। अचानक धन लाभ हो सकता है। लंबे समय से अटका काम पूरा हो सकता है।

नोट- उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सामान्‍य जानकारी के लिए हैं हम इसकी जांच का दावा नही करते हैं।

Share:

Next Post

इजरायल की अपने नागरिकों से अपील- तुर्की की यात्रा न करें, ईरान है वजह?

Tue Jun 14 , 2022
नई दिल्ली। इजरायल ने अपने नागरिकों से तुर्की के सबसे बड़े शहर इस्तांबुल से जल्द से जल्द इजरायल लौटने की अपील की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक तुर्की में ईरानी खुफिया अधिकारी इजरायली नागरिकों को मार सकते हैं या अपहरण कर सकते हैं। इसी को लेकर इजरायल ने यह चेतावनी जारी है। बता दें कि इजरायल […]