img-fluid

झांकी मार्ग की हालत बदतर, निगम ने शुरू कराया पैचवर्क

August 28, 2025

इंदौर। झांकी मार्गों (Jhaanki Marg) की खस्ता हालत (poor condition) सुधारने के लिए नगर निगम (Municipal council) ने कई जगह पैचवर्क (patchwork) शुरू करा दिया है, लेकिन उसके बावजूद कई क्षेत्र उखड़ी सडक़ों से पटे पड़े हैं। इनमें भंडारी ब्रिज पर तो जगह-जगह गड्ढे और उनमें से झांकते सरिए नजर आते हैं। आज कलेक्टर, महापौर, कमिश्नर ने झांकी मार्गों का दौरा किया और सडक़ें सुधारने से लेकर खतरनाक मकान और केबलों व तारों के जंजालों को लेकर अफसरों को निर्देश दिए।



इंदौर के सबसे बड़े पर्व अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर लोगों में खासा उत्साह रहता है और पूरी रात जागकर लोग कई मिलों की झांकियों को निहारने के लिए सडक़ों पर अलग-अलग स्थानों पर डेरा जमाते हैं। इस बार भी झांकियों को लेकर तैयारियां चल रही हैं। नगर निगम ने फिलहाल कई खस्ताहाल झांकी मार्गों को सुधारने के लिए काम भी शुरू कर दिया है। मध्य क्षेत्र के मल्हारगंज, टोरी कार्नर, नंदलालपुरा, कपड़ा मार्केट सहित कई स्थानों पर सडक़ें सुधारने के लिए पैचवर्क किया जा रहा है। नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक पूरे झांकी मार्ग की सडक़ों को सुधारा जाएगा। कई जगह सडक़ें इतनी खस्ताहाल हैं कि गड्ढों से पटी पड़ी हैं। भंडारी ब्रिज पर जगह-जगह गड्ढों के साथ वहां निकले सरिए भी साफ नजर आते हैं। निगम के अलग-अलग झोनलों से खतरनाक मकानों की सूची तैयार कर ली गई थी और इनमें से कुछ जगह कार्रवाई भी की गई, लेकिन अधिकांश स्थानों पर खतरनाक मकान कायम हैं। अब वहां निगम सूचना के लिए फ्लैक्स और होर्डिंग लगाकर हर बार की तरह इस बार भी प्रयोग करेगा।

Share:

  • हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के कारण पूरे प्रदेश में वाहनों से जुड़े काम ठप

    Thu Aug 28 , 2025
    परिवहन विभाग ने वाहनों से जुड़े किसी भी काम के लिए एचएसआरपी को अनिवार्य किया सबसे ज्यादा परेशान वे वाहन मालिक जिनकी गाडिय़ों में एचएसआरपी लगी है पर सिस्टम में रिकॉर्ड अपडेट नहीं है प्रदेश में हजारों वाहनों के ट्रांसफर, रिन्युअल, परमिट, फिटनेस जैसे काम अटके इंदौर, विकाससिंह राठौर। मध्यप्रदेश में परिवहन विभाग की नई […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved