img-fluid

इंदौर नगर निगम के बजट सत्र के दौरान “वंदे मातरम्” को लेकर शुरू हुआ विवाद अब शहर के वार्ड तक पहुंचा

April 10, 2026

इंदौर। इंदौर (Indore) नगर निगम (Municipal Corporation) के बजट सत्र के दौरान “वंदे मातरम्” (Vande Mataram) को लेकर शुरू हुआ विवाद अब शहर (City) के वार्ड-वार्ड तक पहुंच गया है। बजट सत्र में कांग्रेस (Congress) पार्षद रुबीना इक़बाल और फौजिया शेख अलीम द्वारा वंदे मातरम् गाने से इनकार किए जाने के बाद सदन में जमकर हंगामा हुआ। दोनों पार्षदों ने धार्मिक मान्यताओं का हवाला देते हुए गीत गाने से मना कर दिया, जिस पर बीजेपी पार्षदों ने विरोध करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। स्थिति बिगड़ने पर सभापति को हस्तक्षेप करना पड़ा और अंततः फौजिया शेख अलीम को सदन से बाहर जाने के निर्देश दिए गए।


  • इस घटनाक्रम के बाद इंदौर के विभिन्न वार्डों में “वंदे मातरम्” गान कार्यक्रम आयोजित किए गए और कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। इसी कड़ी में वार्ड क्रमांक 31 में विधायक रमेश मेंदोला और पार्षद बालमुकुंद सोनी के नेतृत्व में वंदे मातरम् गान का आयोजन किया गया तथा राष्ट्र विरोधी कांग्रेस के विरोध में पुतला दहन किया गया।

    कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् और राष्ट्रगान का गायन किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गुड्डू कुमायूं, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शीला नरवरिया, पूर्व पार्षद सरोज चौहान, मंडल उपाध्यक्ष संगीता शर्मा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष लियुष यादव सहित बड़ी संख्या में रहवासी और आमजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि वंदे मातरम् देश की अस्मिता और सम्मान का प्रतीक है, और इसका विरोध किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा। पूरे आयोजन के दौरान देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा और नागरिकों ने एकजुट होकर राष्ट्र के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

    Share:

  • इन्दौर: ई-रिक्शा को लेकर आज आ सकता है फैसला

    Fri Apr 10 , 2026
    इन्दौर। बीते महीने 16 मार्च को यातायात (transportation) के चार जोन (Four Zones) के हिसाब से ई-रिक्शा (E-rickshaws) के रूट को लेकर आए फैसले के बाद इसे लागू करने का निर्णय (Verdict) आ सकता है। डीसीपी ट्रैफिक (DCP Traffic) ने 5 हजार ई-रिक्शा रजिस्ट्रेशन होने के बाद इसपर निर्णय लेने की बात कही थी। आज […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved