उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

8 महीने में 18 करोड़ 76 लाख रुपए संपत्ति कर आया निगम में

उज्जैन। विगत 8 महीना में नगर निगम ने संपत्ति करके रूप में 19 करोड़ 76 लाख रुपए की वसूली की है। अब लोक अदालत से बड़ी वसूली करने का लक्ष्य बनाया है। अधिकारियों के अनुसार 9 दिसंबर को लोक अदालत में संपत्ति कर के 4.5 करोड़ की बकाया राशि वसूलने का लक्ष्य रखा गया है।


इस संबंध में कल नगर निगम आयुक्त रोशन सिंह एवं अपर आयुक्त आदित्य नागर ने सभी झोन के राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक में आगामी 9 दिसंबर को होने वाली लोक अदालत को लेकर तैयारियां की जानकारी ली गई। अधिकारियों ने सभी को स्पष्ट निर्देश दिए गए की 9 दिसंबर को लोक अदालत में अधिक से अधिक राशि नगर निगम वसूल और करीब 4. 5 करोड रुपए की वसूली का लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए बड़े बकायदारों को वसूली वारंट भी जारी किए गए। साथ ही बैठक में यह कहा गया कि जो भी कर्मचारी लोक अदालत एवं अन्य समय में अच्छी वसूली करेगा। उसे गणतंत्र दिवस पर सम्मानित भी किया जाएगा। लोक अदालत में छूट दी जा रही है। इसका नागरिक अधिक से अधिक फायदा उठाएंगे।

Share:

Next Post

मावठे की बारिश भी प्रभावित नहीं कर पाई पंजाबी सिक्ख समाज की प्रभात फेरी को

Fri Dec 1 , 2023
महिदपुर रोड। नगर में आज सुबह पंजाबी सिक्ख समाज ने गुरु नानक जयंती के तीन दिवसीय आयोजन के दूसरे दिन सूर्योदय से पूर्व नगर में प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी का नगर के पंजाबी सिक्ख समाज के सभी समाज जनों ने अपने घरों के आगे दीपक जलाकर आतिशबाजी करते हुए सम्मान किया। इस दौरान मावठे […]