img-fluid

देश का निर्यात नवंबर में 2.83 फीसदी घटकर 33.9 अरब डॉलर हुआ

December 16, 2023

नई दिल्ली (New Delhi)। देश का निर्यात (Country’s exports.) इस साल नवंबर में 2.83 फीसदी (Decrease of 2.83 percent) घटकर 33.90 अरब अमेरिकी डॉलर (US$ 33.90 billion.) रह गया, जो पिछले साल इसी महीने 34.89 अरब अमेरिकी डॉलर (34.89 billion US dollars.) था। इस दौरान आयात भी घटकर 54.48 अरब डॉलर रह गया, जो नवंबर, 2022 में 56.95 अरब डॉलर था। देश का व्यापार घाटा नवंबर में 20.58 अरब डॉलर रहा।


वाणिज्य मंत्रालय एवं उद्योग मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि देश का निर्यात नवंबर में 2.83 फीसदी घटकर 33.90 अरब अमेरिकी डॉलर रहा है, जो पिछले साल इसी महीने 34.89 अरब अमेरिकी डॉलर रहा था। मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक नवंबर में भारत का कुल निर्यात (माल और सेवाएं संयुक्त) 62.58 अरब अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है, जो नवंबर, 2022 की तुलना में 1.23 फीसदी की सकारात्मक वृद्धि को दर्शाता है।

आंकड़ों के मुताबिक चालू वित्त वर्ष 2023-24 की अप्रैल-नवंबर अवधि में निर्यात 6.51 फीसदी घटकर 278.8 अरब डॉलर रहा। आठ महीने की अवधि के दौरान आयात 8.67 फीसदी घटकर 445.15 अरब डॉलर रह गया। वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने बताया कि वैश्विक नरमी के बावजूद भारत का निर्यात अच्छा रहा है।

Share:

  • इस्मा ने 2023-24 में चीनी का उत्पादन 325 लाख टन रहने का जताया अनुमान

    Sat Dec 16 , 2023
    कहा- इथेनॉल के लिए गन्ना रस पर बैन से खतरे में 15 हजार करोड़ रुपये का निवेश नई दिल्ली (New Delhi)। चीनी मिलों (sugar mills) के संगठन इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (इस्मा) (Indian Sugar Mills Association (ISMA)) को देश में चीनी विपणन वर्ष 2023-24 में कुल 325 लाख टन चीनी का उत्पादन (Total production of […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved