
नई दिल्ली। निर्यात (exports) के मोर्चे पर भी अच्छी खबर है। देश का निर्यात (country’s exports) अक्टूबर, 2021 में 42.33 फीसदी बढ़कर 35.47 अरब डॉलर पर पहुंच गया। हालांकि अक्टूबर, 2020 में भारतीय वस्तुओं का निर्यात (export of indian goods) जहां 24.92 अरब डॉलर था, जबकि अक्टूबर, 2019 में यह 26.23 अरब डॉलर रहा था। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी शुरुआती आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।
वाणिज्य मंत्रालय की ओर जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक अक्टूबर, 2021 में भारत का वस्तुओं का निर्यात 35.47 अरब डॉलर रहा, जो अक्टूबर, 2020 के 24.92 अरब डॉलर से 42.33 फीसदी और अक्टूबर, 2019 के 26.23 अरब डॉलर से 35.21 फीसदी अधिक है। इस दौरान देश का आयात भी अक्टूबर, 2020 के 34.07 अरब डॉलर से 62.49 फीसदी बढ़कर 55.37 अरब डॉलर हो गया, जो अक्टूबर, 2019 में 37.99 अरब डॉलर था।
आंकड़ों के मुताबिक अक्टूबर, 2021 में व्यापार घाटा 19.9 अरब डॉलर और अप्रैल-अक्टूबर, 2021 के दौरान 98.71 अरब डॉलर पर रहा। वहीं, इस साल अक्टूबर में सोने का आयात भी 5.1 अरब डॉलर रहा, जो एक साल पहले 2.49 अरब डॉलर था। गौरतलब है कि इसमें 104.25 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved