बड़ी खबर व्‍यापार

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.9 अरब डॉलर घटकर 593.19 अरब डॉलर पर

नई दिल्ली (New Delhi)। आर्थिक र्मोचे (economic front shock) पर झटका लगने वाली खबर है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार (country’s foreign exchange reserves) 23 जून को समाप्त हफ्ते में 2.901 अरब डॉलर (Decreased by $ 2.901 billion) घटकर 593.198 अरब डॉलर ($ 593.198 billion) रह गया। इससे पिछले हफ्ते विदेशी मुद्रा भंडार 2.35 अरब डॉलर बढ़कर 596.098 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी है।


आरबीआई ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि 23 जून को समाप्त हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.901 अरब डॉलर घटकर 593.198 अरब डॉलर रहा है। इस दौरान विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा माने जाने वाली विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 2.212 अरब डॉलर घटकर 525.44 अरब डॉलर रह गई। वहीं, स्वर्ण भंडार का मूल्य 74.5 करोड़ डॉलर घटकर 44.304 अरब डॉलर रह गया।

आंकड़ों के मुताबिक हालांकि, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 8.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.334 अरब डॉलर हो गया। रिजर्व बैंक के मुताबिक इस अवधि में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास रखा देश का मुद्रा भंडार 2.9 करोड़ डॉलर घटकर 5.12 अरब डॉलर रह गया।

उल्लेखनीय है कि देश का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर अक्टूबर, 2021 में 645 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

Share:

Next Post

शनिवार का राशिफल

Sat Jul 1 , 2023
युगाब्ध-5125, विक्रम संवत 2080, राष्ट्रीय शक संवत-1945 सूर्योदय 05.33, सूर्यास्त 06.55, ऋतु – वर्षा आषाढ़ शुक्ल पक्ष त्रयोदशी, शनिवार, 01 जुलाई 2023 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :– आज […]