बड़ी खबर व्‍यापार

देश का विदेशी मु्द्रा भंडार 10.417 अरब डॉलर बढ़कर हुआ 572 अरब डॉलर

नई दिल्ली (New Delhi)। अर्थव्यवस्था के र्मोचे (economy front) पर सरकार को राहत देने वाली खबर है। विदेशी मुद्रा भंडार (foreign exchange reserves) 13 जनवरी को समाप्त हफ्ते के दौरान 10.417 अरब डॉलर बढ़कर ($ 10.417 billion increased) 572 अरब डॉलर ($ 572 billion) हो गया है। हालांकि, इससे पिछले हफ्ते देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 1.268 अरब डॉलर घटकर 561.583 अरब डॉलर रह गया था।


रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। आरबीआई की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक 13 जनवरी को समाप्त हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 10.417 अरब डॉलर बढ़कर 572 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इससे पिछले हफ्ते विदेशी मुद्रा भंडार 1.268 अरब डॉलर घटकर 561.583 अरब डॉलर रह गया था। आरबीआई ने बताया कि हाल के दिनों में किसी एक सप्ताह में यह सबसे ज्यादा वृद्धि है।

आरबीआई के साप्ताहिक आंकड़ों के मुताबिक कुल मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा माने जाने वाली विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति (एफसीए) 9.078 अरब डॉलर बढ़कर 505.519 अरब डॉलर हो गई। इसी तरह स्वर्ण भंडार का मूल्य 1.106 अरब डॉलर बढ़कर 42.89 अरब डॉलर हो गया। आंकड़ों के मुताबिक विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 14.7 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.364 अरब डॉलर हो गया। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में रखा देश का मुद्रा भंडार भी 8.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 5.227 अरब डॉलर हो गया।

उल्लेखनीय है कि अक्टूबर, 2021 में विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया था। वहीं, अक्टूबर 2022 में विदेशी मुद्रा भंडार में एक हफ्ते के दौरान 14.721 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई थी। हालांकि, वैश्विक घटनाक्रमों के बीच रिजर्व बैंक के रुपये की विनियम दर में तेज गिरावट को रोकने के लिए विदेशी मुद्रा भंडार का उपयोग करने से इसमें गिरावट आई है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

शनिवार का राशिफल

Sat Jan 21 , 2023
युगाब्ध-5124, विक्रम संवत 2079, राष्ट्रीय शक संवत-1944 सूर्योदय 06.57, सूर्यास्त 05.44, ऋतु – शीत   माघ कृष्ण पक्ष अमावस्या, शनिवार, 21 जनवरी 2023 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।   मेष राशि […]