img-fluid

अब और ज्यादा स्मार्ट होगी Creta, 2027 मॉडल में मिलेंगे 5 बड़े बदलाव

May 26, 2026

डेस्क: भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी, हुंडई क्रेटा को अगले साल एक जनरेशनल अपग्रेड मिलने वाला है. वाहन निर्माता कंपनी ने नए मॉडल की टेस्टिंग शुरू कर दी है टेस्टिंग के दौरान इस्तेमाल किए गए वाहनों की कई तस्वीरों से कई दिलचस्प जानकारियां सामने आई हैं. आने वाली 2027 हुंडई क्रेटा एसयूवी में अब तक हुए पांच सबसे बड़े बदलावों के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं.

नई क्रेटा डायमेंशन में बदलाव होगी . टेस्टिंग के लिए इस्तेमाल किए गए वाहन मौजूदा मॉडल से लंबे और चौड़े दिखाई देते हैं, जो ज्यादा बड़ा केबिन हैं. किआ सेल्टोस की तरह, नई हुंडई क्रेटा 2027 की लंबाई में 95 मिमी, चौड़ाई में 30 मिमी और व्हीलबेस में 80 मिमी की बढ़ोतरी हो सकती है.

नई क्रेटा हुंडई के नए K3 प्लेटफॉर्म पर बनने की उम्मीद है, जिस पर नई किआ सेल्टोस भी बेस्ड है. एसयूवी का डिज़ाइन भी पहले से ज़्यादा दमदार होगा और इसमें दूसरी पीढ़ी की सेल्टोस के कुछ स्टाइलिंग एलिमेंट्स भी शामिल हो सकते हैं. इसमें नई वेन्यू से इंस्पायर एलईडी हेडलाइट्स, आइब्रो के आकार की एलईडी डीआरएल, फ्रंट बम्पर और नए डिज़ाइन के अलॉय व्हील्स होंगे.


  • हुंडई के प्लीओस कनेक्ट सिस्टम में सबसे बड़े अपग्रेड में से एक होगा , जिसमें एक बड़ी सेंटर टचस्क्रीन और एक स्लिम ड्राइवर डिस्प्ले शामिल होगा. इसमें वॉइस कमांड के जरिए कई इन-कार फंक्शन करने के लिए बिल्ट-इन ग्लीओ एआई होगा. नया ऐप मार्केट थर्ड-पार्टी ऐप्स बनाने और उन्हें प्लीओस कनेक्ट में इंटीग्रेट करने की सुविधा भी देगा.

    केबिन के अंदर, नई हुंडई क्रेटा 2027 में नई अपहोल्स्ट्री और ट्रिम्स मिलने की संभावना है. फीचर्स की बात करें तो, एसयूवी में अपग्रेडेड ADAS सूट, आगे की सीटों के लिए एडजस्टेबल हेडरेस्ट और कई एडवांस्ड टेक्नोलॉजी शामिल हो सकती हैं.

    हुंडई एक नए और दमदार हाइब्रिड इंजन पर काम कर रही है, जिसके 2027 हुंडई क्रेटा में लॉन्च होने की उम्मीद है. ये मौजूदा 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन पर बेस्ड हो सकता है. नई जनरेशन के मॉडल मौजूदा 115 हॉर्सपावर (1.5 लीटर) नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 160 हॉर्सपावर (1.5 लीटर) टर्बो पेट्रोल और 116 हॉर्सपावर (1.5 लीटर) डीजल इंजन ऑप्शन के साथ भी उपलब्ध होंगे. ट्रांसमिशन ऑप्शन में भी कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है.

    Share:

  • 16वीं बार जेल से बाहर आया डेरा प्रमुख, पैरोल मिलते ही सिरसा पहुंचा; सुरक्षा एजेंसियां हुईं अलर्ट

    Tue May 26 , 2026
    नई दिल्ली । डेरा (Dera) प्रमुख गुरमीत सिंह (Gurmeet Singh) एक बार फिर पैरोल (Parole) मिलने के बाद जेल से बाहर आ गया है। रोहतक की सुनारिया जेल (Sunaria Jail) से रिहाई के बाद वह मंगलवार सुबह सिरसा (Sirsa) स्थित डेरे में पहुंचा, जहां उसके आगमन को लेकर पहले से ही व्यापक तैयारियां की गई […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved