मनोरंजन

ट्विटर पर उठी Sunny Leone के गिरफ्तारी की मांग, ‘मधुबन में राधिका’ गाने को हटाने के बाद भी नहीं थम रहा विवाद

डेस्क। सनी लियोनी (Sunny Leone) का गाना ‘मधुबन में राधिका नाचे’ (Madhuban Song) रिलीज के बाद से ही विवादों में  है। म्यूजिक कंपनी ‘सारेगामा’ ने रविवार को बताया कि कंपनी अपनी ‘मधुबन’ गाने के लिरिक्स जल्द ही बदल देगी। हालांकि बावजूद इसके इस गाने को लेकर विवाद नहीं थम रहा है। सोशल मीडिया पर सनी की गिरफ्तारी की मांग उठ रही है। ट्विटर पर #Arrest_Sunny_Leone सुबह से ही ट्रेंडिंग में बना हुआ है।

एक यूजर ने लिखा है, सनी लियोनी का हिन्दू धर्म को आघात पहुंचाने वाला गाना  ”मधुबन में राधिका नाचे” में अभी तक बदलाव नहीं किया गया है। हम लोग कब तक बॉलीवुड के खिलाफ चुप बैठे रहेंगे। यह लगातार हमारी संस्कृति को नष्ट कर रहे हैं। सनी लियोनी की गिरफ्तारी होनी चाहिए।

सनी के गाने पर हिंदू भावनाओं को आहत करने के आरोप लगा है। गाना राधा पर आधारित है, जिसके लिरिक्स पर कई लोगों ने आपत्ति जताई है। इस गाने को लेकर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आरोप लगाया था कि गाने के वीडियो ने हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है।


वह अपने इस गाने के लिए माफी मांगे और अपने गाने मधुबन को 3 दिनों के अंदर वापस ले लें वरना इनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। इसके बाद सारेगामा ने कहा था, ‘देशवासियों की भावनाओं का सम्मान करते हए हम लोगों ने फैसला लिया है कि ‘मधुबन’ गाने के लिरिक्स और नाम को तीन दिनों के अंदर बदल लिया जाएगा।

वहीं मथुरा के संतों ने का कहना है कि राधा उनके लिए पूजनीय हैं। सनी ने गाने पर अश्लील डांस किया है। ऐसे में उसे बैन कर देना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘अगर सरकार ने एक्ट्रेस के खिलाफ कार्रवाई नहीं की और उसके वीडियो एलबम पर प्रतिबंध नहीं लगाया तो हम अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।’ सनी कई कंट्रोवर्सी को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं। सनी लंबे समय से कंडोम का विज्ञापन कर रही हैं। नवरात्रि के मौके पर सनी लियोनी के कंडोम एंडोर्समेंट के बिल बोर्ड लगाए गए थे जिसके बाद काफी बवाल हुआ था।

Share:

Next Post

4 दिन में ही आधा रह गया रणवीर की '83' का collection, बॉक्स ऑफिस पर अब तक हुई इतनी कमाई

Tue Dec 28 , 2021
डेस्क। क्रिसमस के मौके पर रिलीज हुई रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म 83 को रिलीज हुए चार दिन बीत चुके हैं। फिल्म ने पहले दो दिनों में तो ठीक ठाक कमाई की लेकिन तीसरे और चौथे दिन का कलेक्शन आधे से भी कम रह गया। चौथे दिन के कलेक्शन से ये तो साफ […]