img-fluid

डिलीवरी बैग के अंदर युवक का शव मिलने से सनसनी, चार दिन पुरानी लाश से आ रही बदबू ने खोला राज

August 16, 2026

रीवा। रीवा जिले के सोहागी थाना क्षेत्र में सोहागी पहाड़ पर डिलीवरी बैग के अंदर युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुनसान पहाड़ पर बैग में शव पड़े होने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सोहागी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बैग खोलकर देखा तो उसके अंदर युवक का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर स्थानीय चरवाहे रोज की तरह अपने मवेशियों को चराने के लिए पहाड़ की ओर गए थे। इसी दौरान उन्हें जंगल में एक संदिग्ध डिलीवरी बैग दिखाई दिया। जब वे बैग के पास पहुंचे तो उसमें शव देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर सोहागी थाना प्रभारी कमलेश साहू पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। डिलीवरी बैग के अंदर क्षत-विक्षत शव देखकर पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन मृतक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी।


  • पुलिस के अनुसार, डिलीवरी बैग से बरामद युवक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि मृतक डिलीवरी बॉय हो सकता है। पुलिस को शक है कि लूट के इरादे से युवक की हत्या की गई और वारदात के बाद शव को उसी के डिलीवरी बैग में भरकर सोहागी पहाड़ पर फेंक दिया गया। हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या के कारणों की पुष्टि नहीं की है। मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। मृतक की पहचान होने के बाद जांच को आगे बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

    सोहागी पहाड़ एनएच-30 पर स्थित है और यह क्षेत्र उत्तर प्रदेश की सीमा से सटा हुआ है। ऐसे में पुलिस वारदात के संभावित अंतरराज्यीय कनेक्शन को ध्यान में रखते हुए भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव को डिलीवरी बैग में भरकर पहाड़ पर किसने फेंका।

    सोहागी थाना प्रभारी कमलेश साहू ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे स्थानीय बच्चों ने थाने पहुंचकर पहाड़ पर एक बैग पड़े होने और उससे तेज दुर्गंध आने की सूचना दी थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो डिलीवरी बैग के अंदर करीब 35 वर्षीय युवक का शव मिला। वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देने के बाद फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल, रीवा भेजा गया। थाना प्रभारी के अनुसार, शव करीब 3 से 4 दिन पुराना है। पुलिस मृतक की पहचान के साथ-साथ यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात को किसने और किन परिस्थितियों में अंजाम दिया।

    Share:

  • तुकाराम मुंडे के निशाने पर बॉलीवुड: शाहरुख, अजय और टाइगर को इलायची का प्रचार करना पड़ा भारी

    Sun Aug 16 , 2026
    डेस्क। महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन, शाहरुख खान और टाइगर श्रॉफ को विमल इलायची के विज्ञापन को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आरोप है कि यह विज्ञापन राज्य में प्रतिबंधित विमल पान मसाला का सरोगेट विज्ञापन हो सकता है। महाराष्ट्र FDA ने यह कदम ऐसे समय उठाया है, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved