img-fluid

अंडर पास निर्माण के लिए संभागीय हाट बाजार की तुड़ाई..

May 19, 2026

  • 15 साल से नियमित उपयोग में नहीं आ रहे थे शेड और ओटले

उज्जैन। हरिफाटक क्षेत्र में करीब 15 साल पहले जिला पंचायत द्वारा 2 करोड़ की लागत से निर्मित संभागीय हाट बाजार को हटाने का काम प्रारंभ हो गया है। यहाँ महाकाल मंदिर पहुंचने के लिए अंडर पास निर्माण किया जा रहा है।


  • मन्नत गार्डन स्मार्ट पार्किंग से जिला पंचायत हाट बाजार होते हुए श्री महाकाल लोक तक करीब 350 मीटर लंबा अंडर पास बनाया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी सिंहस्थ डिवीजन इस काम को कर रहा है। करीब 70 करोड़ रुपए के इस प्रोजेक्ट के लिए निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इसके लिए जिला पंचायत के दो करोड़ के हाट बाजार की तुडाई होने लगी है बता दें कि उज्जैन जिला पंचायत ने करीब 15 साल पहले 2 करोड की लागत से हरिफाटक ओवरब्रिज के पास, नीलगंगा क्षेत्र में संभागीय हाट बाजार का निर्माण किया था। इसका उद्देश्य हस्तशिल्प, स्व-सहायता समूहों के उत्पादों और जैविक खेती, हैंडलूम, हस्तशिल्प, बाग प्रिंट साडिय़ाँ, घरेलू सजावट का सामान और स्थानीय कलाकृतियां के विक्रय और प्रचार के लिए स्थानीय हस्तशिल्पियों, किसानों और ग्रामीणों को स्थान उपलब्ध कराना था। इसके लिए यहाँ प्लेटफार्म निर्माण के साथ ही झोपडीनुमा शेड बनाए गए थे। निर्माण के बाद से इस हाट बाजार का नियमित उपयोग कभी भी नहीं हुआ। अलग-अलग आयोजन के लिए इसे किराए पर दिया जाता था। इसके अलावा 2 करोड़ की संपत्ति 15 वर्ष से अधिक तक वीरान ही पड़ी रही। कुछ समय पहले महाकाल मंदिर प्रबल समिति ने यहां पर अपना अस्थाई कार्यालय भी शुरू किया था। अब यह संभागीय हार्ड बाजार तोड़ा जा रहा है।

    Share:

  • फलता सीट से TMC उम्मीदवार जहांगीर खान ने वापस लिया नाम

    Tue May 19 , 2026
    कोलकाता। इस वक्त की बड़ी खबर पश्चिम बंगाल से सामने आ रही है। राज्य की फलता विधानसभा सीट पर टीएमसी के प्रत्याशी जहांगीर खान ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। जहांगीर खान ने कहा कि वह अपने फलता के लोगों के हित में वोटिंग से पीछे हट रहे हैं। उन्होंने कहा, “मैं फलता […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved