
नई दिल्ली। ईडी (ED) ने रिलायंस अनिल अंबानी ग्रुप (Anil Ambani Group) से जुड़ी करीब 3,084 करोड़ रुपये की संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त किया है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) रोकथाम अधिनियम की धारा 5(1) के तहत 31 अक्तूबर 2025 को जारी आदेशों के अनुसार की गई।
ईडी द्वार अटैच की गई संपत्तियों में मुंबई के बांद्रा (पश्चिम) स्थित पाली हिल पर आवास, नई दिल्ली का रिलायंस सेंटर और कई अन्य शहरों में फैली संपत्तियां शामिल हैं। शहरों में दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, मुंबई, पुणे, ठाणे, हैदराबाद, चेन्नई (कांचीपुरम समेत) और ईस्ट गोदावरी प्रमुख हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved